कांग्रेस का आरोप-बीजेपी सरकार नागरिकों के निजी डेटा बेच रही है
एजेंसी | 13 Jul 2019 01:48 PM (IST)
कांग्रेस पार्टी ने बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है. पार्टी के मुख्य प्रवक्ता ने मोदी सरकार पर लोगों के निजी डेटा चुराने का आरोप लगाया है.
नई दिल्ली: कांग्रेस ने नरेंद्र मोदी सरकार पर नागरिकों का निजी डेटा बेचने का शुक्रवार को आरोप लगाया और कहा कि बीजेपी शासन में निजता पर गंभीर आघात पहुंचाया जा रहा है. कांग्रेस के प्रमुख प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि ऐेसा नहीं है कि सिर्फ “बिग ब्रदर” देख रहे हैं बल्कि उनके करीबी दोस्त भी नजर रख रहे हैं. सुरजेवाला ने ट्विटर पर कहा, “बीजेपी सरकार के तहत नागरिकों की निजता पर गंभीर आघात पहुंच रहा है. सरकार ने चुपचाप से आपके ड्राइविंग लाइसेंस का डेटा निजी कंपनियों को बेच दिया है जो उनके व्यावसायिक फायदों के लिए इसका दुरुपयोग कर सकते हैं. न सिर्फ ‘बिग ब्रदर’ देख रहे हैं बल्कि उनके करीबी दोस्त भी नजर रख रहे हैं.” सुरजेवाला ने ये आरोप लगाते हुए एक खबर का हवाला दिया जिसमें सरकार पर नागरिकों के डेटा देना का आरोप लगाया गया है. यह भी देखें