सरकार बार-बार कहh है कि वो प्रदर्शनकारियों संग बातचीत के लिए तैयार है. इस बीच सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि सीजेपी के नेताओं ने जेपी नड्डा के साथ बातचीत से इनकार किया है. सरकार इस मसले को जल्द से जल्द सुलझाना चाहती है. बुधवार को CJP की शर्त पर पर भी सरकार की तरफ से कहा गया था कि वो जहां कहें, वहां हम उनसे मिलने के लिए तैयार हैं.

Continues below advertisement

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि मैं नौजवानों से कहना चाहता हूं कि आपकी भावनाओं पर चढ़कर कुछ लोग आंदोलन को भड़काने का काम करते हैं. सरकार NEET पर चर्चा चाहती है और सरकार NEET पर चर्चा के लिए तैयार भी है लेकिन विपक्ष चर्चा से भाग रहा है. देश विपक्ष के आचरण को समझ रहा है. बता दें कि इसके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी कहा है सरकार सदन में भी चर्चा करना चाहती है.

Continues below advertisement

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने बीते रोज सोनम वांगचुक से मुलाकात की थी और यह मुलाकात करीब 45 मिनट तक चली. इसके अलावा केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि सीजेपी के नेता जब भी बातचीत के लिए समय चाहेंगे, सरकार उनसे मिलने के लिए तैयार है. उन्होंने कहा कि सरकार सभी मुद्दों और पहलुओं पर चर्चा करेगी और बातचीत के जरिए समाधान निकालने की कोशिश की जाएगी.

पीएम मोदी कर चुके हैं ऐलान

केंद्रीय मंत्री के इस बयान के बाद सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास ने बुधवार (22 जुलाई) को कहा था कि संगठन सरकार से बातचीत करने के लिए तैयार है. हालांकि, उन्होंने इसके लिए कुछ शर्तें भी रखी थीं. केंद्र सरकार का कहना है कि बातचीत के दरवाजे खुले हुए हैं. सीजेपी जब भी चाहे बातचीत कर सकती है. ठीक एक दिन बाद ही इसके उलट नतीजे देखने को मिल रहे हैं. 

सीजेपी नेताओं ने आज बातचीत से इनकार कर दिया है. वहीं दूसरी ओर सुबह ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐलान किया कि नीट पेपर लीक के दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलाने के लिए सरकार फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन करेगी. पीएम के ऐलान के बाद भी सीजेपी का धरना प्रदर्शन अबतक जारी है. 

ये भी पढ़ें

देर रात जंतर मंतर पर हिंसा को लेकर सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि नाराज, बोलीं- 'बिना सबूत के...'