चोट के बाद स्ट्रेचर पर अस्पताल पहुंचीं ममता, मिलने आए राज्यपाल के काफिले पर फेंका गया जूता, लगे 'गो बैक' के नारे

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने यह आरोप लगाया है कि बुधवार की शाम को चुनाव प्रचार के दौरान जिस वक्त वह नंदीग्राम में थीं, कुछ लोगों ने जान बूझकर उनके साथ धक्का-मुक्की की. इस दौरान उनके पैर में चोट लग गई. चुनाव आयोग ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए विस्तृत रिपोर्ट मांगी है. इधर, बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने ही ममता बनर्जी के इन आरोपों पर सवाल खड़े किए. पल-पल अपडेट्स के लिए बने रहिए एबीपी न्यूज के साथ...

एबीपी न्यूज़Last Updated: 10 Mar 2021 11:23 PM

बैकग्राउंड

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बुधवार की शाम को नंदीग्राम में घायल हो गई. उन्होंने पैर को कुचलने का आरोप लगाया है. ममता ने कहा कि 4 से 5 लोगों...More

मुख्यमंत्री के इलाज के लिए पांच सदस्यीय मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया है. बोर्ड में सर्जरी, आर्थोपेडिक्स, एंडोक्रिनोलॉजिस्ट, मेडिसिन और कार्डियोलॉजी विभागों के प्रमुख शामिल हैं.