मुंबई: महाराष्ट्र मंत्रिमंडल का विस्तार रविवार को किया जाएगा और मंत्रियों के नाम तय करने के लिए आज रात को अंतिम बैठक होगी. मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने दिल्ली में यह जानकारी दी.

राजभवन के सूत्रों के मुताबिक महाराष्ट्र विधानसभा का मॉनसून सत्र शुरू होने से एक दिन पहले यानि रविवार को अपराह्न 11 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा. विधानसभा चुनाव से पहले यह विधानसभा का अंतिम सत्र होगा.

देवेन्द्र फडणवीस ने कहा, "मैं (मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर) एक बैठक कर चुका हूं और अंतिम बैठक आज रात होगी." इससे पहले फडणवीस ने शुक्रवार रात को मंत्रिमंडल विस्तार के सिलसिले में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से उनके आवास मातोश्री में मुलाकात की थी.

गुजरातः विधायक जिग्नेश मेवाणी पर फर्जी वीडियो शेयर कर स्कूल को बदनाम करने का आरोप, मामला दर्ज

चमकी बुखार: क्यों होता है, क्या है वजह ? जानिए बचाव के उपाय