नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को फर्श से अर्श तक पहुंचाने का माद्दा रखने वाले भूपेश बघेल अब राज्य के नए मुख्यमंत्री हैं. छत्तीसगढ़ में पिछले 15 सालों से सत्तासीन रही बीजेपी की सरकार इस बार बेदखल हो गई और सत्ता की चाभी कांग्रेस के हाथों आई. बरसों से राज्य में जीत के लिए तरस रही कांग्रेस को 68 सीटों पर जीत दिलाने में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल की बड़ी भूमिका रही.
भूपेश बघेल का सियासी सफर57 साल के भूपेश बघेल ने ऐसे समय पर कांग्रेस का राजनीतिक वनवास दूर किया है जब पांच साल पहले एक भीषण नक्सली हमले में राज्य कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का सफाया हो गया था. राज्य में भूपेश बघेल की छवि कांग्रेस के तेज तर्रार नेता की है जिन्होंने नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंह देव के साथ मिलकर लगातार हार के कारण निराश संगठन में फिर से नई जान फूंकी.बघेल का जन्म 23 अगस्त साल 1961 में दुर्ग जिले के सभ्रांत किसान परिवार में हुआ. उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरूआत 80 के दशक में की थी. वह लगातार कांग्रेस के कार्यक्रमों और आंदालनों में शामिल होते रहे.
बघेल के कार्यों को देखकर पार्टी ने साल 1993 में उन्हें टिकट दी और वह पाटन विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीत गए. बाद में वह 1998 और 2003 में भी क्षेत्र से विधायक रहे. साल 2008 में वह चुनाव हार गए थे. इस चुनाव में बीजेपी के विजय बघेल ने उन्हें हराया था. हार के बाद बघेल को साल 2009 में रायपुर लोकसभा सीट से पार्टी ने उम्मीदवार बनाया लेकिन वह रमेश बैस से चुनाव हार गए. बघेल पर पार्टी ने एक बार फिर भरोसा जताया और साल 2013 के विधानसभा चुनाव में उन्हें जीत मिली.
साल 2013 में प्रदेश कांग्रेस की कमान मिलने के बाद भूपेश बघेल ने पार्टी को एकजुट किया और सरकार के खिलाफ भी मोर्चा खोला. राज्य सरकार और उनके खास अधिकारियों पर हमलों के कारण बघेल को परेशानी का सामना करना पड़ा लेकिन इससे पार्टी के कार्यकर्ता एकजुट हो गए. इस एकजुटता का परिणाम है कि लंबे अंतराल के बाद कांग्रेस की सत्ता में वापसी हो सकी. इसका श्रेय भूपेश बघेल को जाता है.
भूपेश बघेल की कुल संपत्ति
किसान परिवार से आने वाले भूपेश बघेल की कुल संपत्ति 2013 विधानसभा में 8 कोरड़ 34 लाख रूपये बताई गई थी. जबकि साल 2018 के हलफनामें में उन्होंने अपनी और अपनी पत्नि की कुल संपत्ति 23 करोड़ 28 लाख 29 हजार बताई है.
यह भी पढ़ें-17 दिसंबर 2018: कांग्रेस के तीन मुख्यमंत्रियों ने ली एक ही दिन शपथ
CM की कुर्सी संभालते ही कमलनाथ का बड़ा फैसला, किसानों के 2 लाख रुपये तक के कर्ज किए माफ
मध्य प्रदेश: जानिए- पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज से 24 गुना ज्यादा अमीर हैं नए CM कमलनाथ
