छत्तीसगढ़ विधानभा चुनाव 2018: छत्तीसगढ़ विधानभा चुनाव के पहले चरण के लिए अधिसूचना मंगलवार को जारी हो गई. अधिसूचना जारी होते ही नामांकन भरे जाने शुरू हो गए हैं. पहले चरण में राज्य में 12 नवंबर को 18 नक्सल प्रभावित विधानसभा सीटों पर चुनाव होगा.

उम्मीदवार 23 अक्टूबर तक नामांकन भर सकेंगे. इसके अगले दिन नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी. जबकि, नामांकन वापसी की अंतिम तारीख 26 अक्तूबर तय की गयी है. पहले चरण में बस्तर संभाग के सुकमा जिले के सुकमा विधानसभा सीट, बीजापुर जिले के बीजापुर, दंतेवाड़ा जिले के दंतेवाड़ा, बस्तर जिले के चित्रकोट, बस्तर और जगदलपुर, नारायणपुर जिले के नारायणपुर, कोण्डागांव जिले के केशकाल और कोण्डागांव, कांकेर जिले के अंतागढ़, भानुप्रतापुर और कांकेर तथा राजनांदगांव जिले के खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, डोंगरगांव, खुज्जी और मोहला-मानपुर विधानसभा सीटों के लिए मतदान होगा.

वहीं, दूसरे चरण में राज्य की बाकी 72 सीटों के लिए अधिसूचना 26 अक्तूबर को जारी की जायेगी. इन सीटों के लिए नामांकन भरने की आखिरी तारीख दो नवंबर है, नामांकन पत्रों की जांच तीन नवंबर और नामांकन वापसी की आखिरी तारीख पांच नवंबर तय की गयी है. इन सीटों पर 20 नवंबर को मतदान होगा.

तीन मूर्ति भवन परिसर में बनेगा देश के सारे प्रधानमंत्रियों की याद में भव्य म्यूजियम, कांग्रेस कर रही विरोध

गौरतलब है कि 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है. छत्तीसगढ़ में दो चरणों में 12 और 20 नवंबर को चुनाव होंगे. मध्य प्रदेश और मिजोरम में 28 नवंबर को वोटिंग होगी. वहीं राजस्थान और तेलंगाना में सात दिसंबर को वोटिंग होगी. पांचों राज्यों के चुनाव परिणाम की घोषणा 11 दिसंबर को की जाएगी.

यह भी पढ़ें-

गोवा: पर्रिकर की सरकार गिराने के लिए कांग्रेस ने चली थी चाल, लेकिन दो MLA बीजेपी के संपर्क में

अमेरिका: शक्ल से ‘हिन्दू’ नहीं लगने का आरोप लगाया, फिर गुजराती वैज्ञानिक को नहीं दी गरबा में एंट्री

देखें वीडियो-