यह भी पढ़ें-पूरी खबर: पांच राज्यों का चुनावी बिगुल बजा, 11 दिसंबर को आएंगे नतीजेराजस्थान: पीएम मोदी का कांग्रेस पर निशाना, कहा- 60 साल बाद देश ने सही दिशा पकड़ी हैमुरैना में बोले राहुल- देश में गरीबों, आदिवासी, मजदूरों और अल्पसंख्यकों पर हो रहे हैं हमलेराजस्थान चुनाव: दांव पर है सीएम वसुंधरा और सचिन पायलट की साखओपिनियन पोल: BJP के हाथ से जाएगा छत्तीसगढ़, बहुमत के साथ सत्ता में आ सकती है कांग्रेस
एबीपी न्यूज़ | 06 Oct 2018 08:27 PM (IST)
Chhattisgarh Election Opinion Poll, Survey: साल 2013 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 49 और कांग्रेस ने 39 सीटें जीती थीं. साल 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने 10 सीटों और कांग्रेस ने सिर्फ एक सीट पर कब्जा किया था.

Chhattisgarh Election Opinion Poll, Survey: पिछले 15 सालों से सत्ता पर काबिज रमन सिंह के हाथ से इस बार छत्तीसगढ़ निकल जाएगा. सर्वे के मुताबिक, बीजेपी और कांग्रेस में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. एबीपी न्यूज सी-वोटर सर्वे के मुताबिक कांग्रेस 47 सीटों के साथ बहुमत पा सकती है और बीजेपी 40 सीटों पर सिमट सकती है. छत्तीसगढ़ में विधानसभा की 90 और लोकसभा की 11 सीटें हैं. साल 2013 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 49 और कांग्रेस ने 39 सीटें जीती थीं. साल 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने 10 सीटों और कांग्रेस ने सिर्फ एक सीट पर कब्जा किया था. डॉ रमन सिंह 7 दिसंबर 2003 को प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे. छत्तीसगढ़ में किसे कितने वोट ?कुल सीट- 90 बीजेपी- 38.6% कांग्रेस- 38.9 % अन्य- 22.5 % छत्तीसगढ़ में किसे कितनी सीट ?ओपिनियन पोल: MP में खत्म होगा कांग्रेस का वनवास, बहुमत के साथ बना सकती है सरकारकुल सीट- 90 बीजेपी- 40 कांग्रेस- 47 अन्य- 3 छत्तीसगढ़ - लोकसभा में किसे वोट देंगे ?कुल सीट- 11 बीजेपी- 48% कांग्रेस- 39% अन्य- 13% छत्तीसगढ़- क्या आप सीएम बदलना चाहते हैं?हां- 54% नहीं- 45% छत्तीसगढ़ में सीएम की पसंद कौन?रमन सिंह- 41% अजीत जोगी- 21% ओपिनियन पोल: राजस्थान में फिर होगा सत्ता परिवर्तन, भारी वोटों से जीत सकती है कांग्रेस एबीपी न्यूज-सी वोटर सर्वे की मानें तो छत्तीसगढ़ में भी बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है. लेकिन कांग्रेस यहां भी बीजेपी पर भारी है. वोट शेयर के लिहाज से बीजेपी को 38.6, कांग्रेस को 38.9 और अन्य को 22.5 फीसदी मतदाताओं का समर्थन मिलता दिख रहा है. सर्वे के मुताबिक कांग्रेस को 47, बीजेपी को 40 और अन्य को 3 सीटें मिल सकती हैं. यहां भी ध्यान देने वाली बात यह है कि लोग रमन सिंह सरकार से तो नाराज हैं, लेकिन मोदी सरकार से खुश हैं. जब इनसे पूछा गया कि लोकसभा चुनाव में किसे वोट देंगे तो बीजेपी को 48, कांग्रेस को 39 और अन्य को 13 फीसदी लोगों ने समर्थन देने की बात कही. कैसे हुआ सर्वे? ये सर्वे 1 से 30 सितंबर के बीच किया गया है. छत्तीसगढ़ के लोकसभा की 11 और विधानसभा की 90 सीटों सीटों पर 9906 लोगों की राय ली गई है. राजस्थान में लोकसभा की 25 और विधानसभा की 200 सीटों पर 7797 लोगों की राय ली गई है. मध्य प्रदेश में लोकसभा की 29 और विधानसभा की 230 सीटों पर 8493 लोगों की राय ली गई है. 5 राज्यों में चुनाव तारीखों का एलान, वीडियो देखें-