CBSE 10th Result 2022 LIVE: खत्म हुआ छात्रों का इंतजार सीबीएसई ने जारी किया 10वीं बोर्ड का रिजल्ट, जानें कैसे करें चेक
CBSE Board 10th Result 2022 Live: सीबीएसई द्वारा आज 12वीं क्लास की परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए गए हैं. वहीं, बोर्ड द्वारा 10वीं क्लास की बोर्ड परीक्षा के नतीजे आज शाम तक जारी किए जा सकते हैं.
ABP LiveLast Updated: 22 Jul 2022 05:02 PM

बैकग्राउंड
CBSE 10th Result 2022 LIVE: सीबीएसई ने 12वीं क्लास के नतीजे घोषित कर दिए हैं. जिसमें 92.71 फीसदी छात्र पास हुए हैं. इस बार फिर लड़कियों ने ही बाजी मारी...More
CBSE 10th Result 2022 LIVE: सीबीएसई ने 12वीं क्लास के नतीजे घोषित कर दिए हैं. जिसमें 92.71 फीसदी छात्र पास हुए हैं. इस बार फिर लड़कियों ने ही बाजी मारी है. लेकिन लाखों ऐसे छात्र भी हैं जो अब 10वीं के नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. CBSE की तरफ से कभी भी 10वीं क्लास के नतीजे घोषित किए जा सकते हैं. बता दें कि इस साल 10वीं की बोर्ड परीक्षा में करीब 21 लाख छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया. नतीजे आने के बाद छात्र CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या फिर results.cbse.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.सीबीएसई बोर्ड ने इस साल कक्षा 10 की टर्म 2 परीक्षा का आयोजन 26 अप्रैल से 24 मई तक किया था. वहीं, 12वीं क्लास की परीक्षा का आयोजन 26 अप्रैल से 15 जून तक किया था. बोर्ड परीक्षा (CBSE Board Exam) पास करने के लिए छात्रों को सभी सब्जेक्ट (Subject) में कम से कम 33% अंक हासिल करना जरूरी है. छात्र एसएमएस और डिजिलॉकर (SMS and Digilocker) की मदद भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं.इस प्रकार चेक करें सीबीएसई बोर्ड रिजल्टस्टेप 1: छात्र सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक साइट cbse.gov.in, cbresults.nic.in पर जाएं.स्टेप 2: इसके बाद चार्ट 12वीं या 10वीं क्लास के नतीजे के लिंक पर क्लिक करें.स्टेप 3: अब छात्र अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/ रोल नंबर दर्ज करें.स्टेप 4: इसके बाद छात्र का रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.स्टेप 5: अब छात्र अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करें.स्टेप 6: अंत में छात्र रिजल्ट का एक प्रिंट आउट निकाल लें.
CBSE 10th Result 2022: शामली की दीया नामदेव ने 10वीं में पाए 100 फीसदी अंक
स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल के छात्रा दीया नामदेव को सभी विषय में 100 प्रतिशत अंक मिले हैं. यानि 500 में 500 अंक हासिल हुए हैं. दिया नामदेव शामली की रहने वाली है.