नई दिल्ली: अपने गंभीर व्यक्तित्व के लिए मशहूर वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बजट पेश करने के दौरान खूब शायरी पढ़ी, जिसे सुन उनके पार्टी के लोग मुस्कुराए भी और बेंच को थपथपा कर जेटली की सराहना भी की. बजट के शुरुआत में जेटली ने एक शेर पढ़ा,

इस मोड़ पर घबराकर न थम जाइए आपजो बात नई उसे अपनाइए आप

डरते हैं नई राह पर क्यूं चलने सेहम आगे आगे चलते हैं आइए आप''

बजट पेश करने के दौरान वित्त मंत्री सदन में मौजूद लोगों को ना सिर्फ सरकार के द्वारा किए गए काम को गिना रहे थे, बल्कि बीच-बीच में शेर भी पढ़ रहे थे. यह पहला मौका है जब अरुण जेटली को इस अंदाज में देखा जा रहा है. वित्त मंत्री ने एक और शेर पढ़ा:-

नई दुनिया है, नया दौर है, नई है उमंगकुछ थे पहले के तरीके, तो कुछ है आज के रंग ढंगरोशनी आके अंधेरों से जो टकराई है, काले धन को भी बदलना पड़ा आज अपना रंग"

जेटली ने बजट पेश करने के दौरान युवाओं के प्रगति पर जोर देते हुए कहा कि हमारी सरकार का मकसद युवाओं को आगे ले जाना है.