पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में कुछ अज्ञात लोगों ने एक बीजेपी समर्थक (35 वर्षीय) शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार (21 अक्टूबर) की शाम को इंग्लिश बाजार थाना क्षेत्र के रामकेली इलाके में समीर घोष पर पहले धारदार हथियारों से हमला किया गया.
न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस अधिकारी ने बताया कि हथियार से हमले के बाद बदमाशों ने बीजेपी समर्थक को 2 गोलियां मारी. स्थानीय लोगों का दावा है कि घोष की हत्या एक विरोधी राजनीतिक दल से जुड़े लोगों द्वारा की गई है.
तृणमूल कांग्रेस से जुड़े लोगों पर हत्या का आरोपमृतक समीर घोष के परिवार वालों ने तृणमूल कांग्रेस से जुड़े स्थानीय बदमाशों को हत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया है. परिवार वालों का कहना है कि समीर घोष बीजेपी से जुड़े थे. इसी कारण उन्हें निशाना बनाया गया है. वहीं दूसरी ओर स्थानीय तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने इन सभी आरोपों से इनकार किया है. इस घटना के बाद इलाके में बहुत ज्यादा तनाव है. आरोप है कि जब सभी लोग मूर्ति विसर्जन में बिजी थे तो उसी दौरान कुछ लोगों ने समीर घोष के घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया.
हत्या के बाद 2 गुटों में झड़पपुलिस ने बताया कि इस हत्या के बाद इलाके में 2 गुटों के बीच झड़प देखने को मिली, जिसमें कम से कम छह लोग घायल हो गए हैं. पुलिस ने बताया कि घायलों को मालदा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल पुलिस ने अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया है, लेकिन अधिकारियों ने बताया कि इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और स्थिति अब कंट्रोल में है.
काफी पहले से मिल रही थी धमकियांमृतक के भाई ने बताया कि समीर को बीजेपी से जुड़े होने के चलते लंबे समय से अलग-अलग तरह से धमकियां मिल रही थीं. उन्हें इलाका छोड़ने के लिए भी कहा गया था. ये घटना विजयादशमी के दिन हुई. मृतक के भाई ने आरोप लगाया है कि घटना के समय समीर घर पर अकेला था और बदमाशों ने उसी मौके का फायदा उठाया और घर में घुसकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी.
ये भी पढ़ें
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
