तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और वी द लीडर्स के नेता के. अन्नामलाई ने एसआईआर को लेकर प्रोटेस्ट पर कांग्रेस और सीजेपी पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि कल मैंने कांग्रेस पार्टी से भी SIR के विरोध को लेकर सवाल पूछा था कि जब SIR की प्रक्रिया चल रही थी, तब वे असल में क्या कर रहे थे?
उन्होंने आगे कहा कि मैंने विपक्ष और CJP से भी कहा है कि अगर कुछ लोगों से गलती हुई है तो इसके लिए हमारे लोकतंत्र की सभी संस्थाओं को बदनाम न करें. अन्नामलाई ने कहा कि आखिर में यह 'राष्ट्र-विरोधी' वाली बात अब बहुत हो गई है. FCRA को MHA (गृह मंत्रालय) नियंत्रित करता है. देश की सभी एजेंसियां विपक्ष को रिपोर्ट नहीं करतीं.
'राष्ट्र-विरोधी' बात को लेकर क्या कहा मोदी सरकार को घेरते हुए अन्नामलाई ने कहा कि विदेशों में मौजूद हमारे दूतावासों के पास इतने लोग हैं कि वे किसी भी ऐसे भारतीय नागरिक पर नजर रख सकें जो विदेशी दुश्मनों के साथ मिला हुआ हो. उन्होंने आगे कहा कि सच कहूं तो केंद्र सरकार के खिलाफ होने वाले हर विरोध और बयान को 'राष्ट्र-विरोधी' बताना और यह कहना कि इन्हें बाहरी ताकतों से फंडिंग मिल रही है, यह सब देखकर अब बहुत थकान और बोरियत होती है.
पू्र्व बीजेपी नेता ने कहा कि मुझे लगता है कि केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि वह 12 साल से भी ज्यादा समय से दिल्ली की सत्ता में है, फिर भी खुद को प्रासंगिक बनाए रखने के लिए वह हमेशा किसी न किसी दुश्मन को खड़ा कर लेती है और ये अफसोस की बात है.
बीजेपी की B-टीम के आरोपों पर क्या कहाइससे पहले एक पोस्ट में अन्नामलाई ने कहा कि जब से मैंने NEET परीक्षा के विरोध-प्रदर्शनों के दौरान केंद्र सरकार से प्रदर्शनकारियों से बात करने के लिए कहा था, तब से मुझ पर लगातार हमले हो रहे हैं, लेकिन मैंने इन पर ध्यान नहीं दिया, क्योंकि मुझे लगा कि तमिलनाडु के जमीनी मुद्दों पर ध्यान देना ज्यादा जरूरी है. उन्होंने कहा कि एक तरह से मुझे इससे मजा आया, क्योंकि इससे यह ठप्पा जल्दी ही हट जाएगा कि मैं बीजेपी की B-टीम हूं.
ये भी पढ़ें
तिहाड़ से बाहर आने के बाद भी सौरव दास के नहीं बदले तेवर, देर रात पहला पोस्ट- 'ज्ञानू...'
