केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा देने के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने उनकी सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने बड़े हितों को प्राथमिकता देते हुए यह फैसला लिया है. उन्होंने इसे सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी और निस्वार्थ सेवा का उदाहरण बताया. नितिन नवीन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री के रूप में धर्मेंद्र प्रधान ने देश की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने और राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) को सफलतापूर्वक लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उनके अनुसार शिक्षा क्षेत्र में किए गए सुधार लंबे समय तक देश के लिए लाभकारी साबित होंगे.
उन्होंने आगे कहा कि बड़े हितों को सर्वोपरि रखते हुए पद छोड़ने का धर्मेंद्र प्रधान का फैसला सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी, जवाबदेही और निस्वार्थ सेवा के सर्वोच्च मानकों को दर्शाता है. BJP अध्यक्ष ने यह भी कहा कि पार्टी इस फैसले में धर्मेंद्र प्रधान के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है. उन्होंने उनके भविष्य के कार्यों के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वह आगे भी देश की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान देते रहेंगे. धर्मेंद्र प्रधान के शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफे के बाद BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने उनकी सराहना की. उन्होंने कहा कि ये फैसला बड़े हित में लिया गया फैसला, पार्टी पूरी तरह उनके साथ खड़ी है.
ये भी पढ़ें: धर्मेन्द्र प्रधान के शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफे के बाद क्या बाकी रह गया? CJP ने जारी की नई लिस्ट
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जश्न का माहौल
नीट प्रश्न पत्र लीक विवाद को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शनिवार को जंतर-मंतर स्थित विरोध प्रदर्शन स्थल पर जश्न का माहौल देखने को मिला.प्रदर्शनकारी नाचते-गाते, तिरंगा लहराते और ‘वंदे मातरम’ का उद्घघोष करते दिखे.कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों को एक-दूसरे को गले लगाते और मंच पर देशभक्ति गीत ‘चक दे, इंडिया’ की धुन पर नाचते हुए देखा गया. मंत्री के इस्तीफे का जश्न मनाते हुए कई लोगों ने डॉ. बी.आर. आंबेडकर की तस्वीरें और पोस्टर हाथ में ले रखे थे. उन्होंने इस इस्तीफे को अपने आंदोलन की जीत बताया.
ये भी पढ़ें: कारगिल विजय दिवस: शूरवीरों का आभार जताने के लिए 3 दिवसीय कार्यक्रम, राजनाथ सिंह करेंगे शिरकत
