PM Modi Brigade Rally LIVE: ब्रिगेड मैदान में पीएम मोदी बोले- आपके एक वोट की ताकत आपने कश्मीर से लेकर अयोध्या तक देखी है

BJP Brigade Rally PM Modi Speech LIVE Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता के ब्रिगेड मैदान के मंच पर पहुंच चुके हैं. यहां एक विशाल रैली को संबोधन कर रहे हैं. इस रैली में भारी संख्या में लोग एकत्र हुए हैं. बीजेपी के 47 नेता प्रधानमंत्री के साथ मंच पर मौजूद हैं. वहीं बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ पदयात्रा निकाल रही हैं.

एबीपी न्यूज़Last Updated: 07 Mar 2021 04:20 PM

बैकग्राउंड

कोलकाता: आज राजनीति का सुपर संडे है. विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बंगाल में बड़े नेताओं के दौरे जारी हैं. इस लिहाज से आज पश्चिम बंगाल में राजनीति का सुपर संडे...More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "लोकसभा चुनाव में आपने- चुप-चाप कमल छाप से कमाल किया. आपके एक वोट की ताकत आपने कश्मीर से लेकर अयोध्या तक देखी है. इस बार आपको जोर से छाप, TMC साफ के इरादे से आगे बढ़ना है."