पटना : बिहार की राजधानी पटना में ब्रह्म कुमारी संस्था के कार्यक्रम में एक अजीब घटनाक्रम सामने आया. यहां राजद सुप्रीमो लालू यादव 'गलती' से सीएम नीतीश की कुर्सी पर बैठ गए. कुछ देर के लिए आयोजकों के लिए दुविधा पैदा हो गई लेकिन, गलती का एहसास होते ही लालू साथ वाली कुर्सी पर बैठ गए.

यह भी पढ़ें : उत्तराखंड: कर्णप्रयाग के बसपा उम्मीदवार कुलदीप सिंह कानवासी की सड़क दुर्घटना में मौत

सामने लगी कुर्सियों में बीच में लगी एक कुर्सी पर बैठ गए

दरअसल, लालू जब कार्यक्रम में पहुंचे तो सामने लगी कुर्सियों में बीच में लगी एक कुर्सी पर बैठ गए. लालू को ये नहीं पता था कि ये कुर्सी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए रखी गई थी. जिनका इंतजार हो रहा था. इसके बाद मंच का संचालन कर रही कार्यकर्ता ने लालू को नीतीश की कुर्सी से उठने का इशारा किया.

देखें पूरा वीडियो :

यह भी पढ़ें : यूपी चुनाव 2017: आज मुलायम, मायावती और अखिलेश करेंगे रैली

गलती का एहसास हुआ और फौरन उन्होंने कुर्सी बदल दी

तब लालू को गलती का एहसास हुआ और फौरन उन्होंने कुर्सी बदल दी. आध्यात्म से संबंधित इस कार्यक्रम में बात मन का मैल निकालने की हो रही थी. इस बीच जब दोनों नेताओं ने माइक संभाला एक दूसरे पर चुटकी भी ले ली. बिहार में अभी लालू-नीतीश के गठबंधन की सरकार है. लेकिन, जब भी मौका मिलता है दोनों के बीच तकरार वाला ये प्यार जरूर दिखता है.

यह भी पढ़ें : ध्रुव की गिरफ्तारी से 'बैकफुट' पर बीजेपी, आईएसआई से संपर्क का आरोप