अमरावती: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री-मनोनीत वाई एस जगनमोहन रेड्डी ने तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) के प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू को 30 मई को विजयवाड़ा में होने वाले अपने शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया है. रेड्डी की पार्टी वाईएसआर कांग्रेस ने राज्य विधानसभा की 175 सीटों में से 151 सीट जीतकर प्रचंड जनादेश हासिल किया है. वह गुरुवार को दोपहर 12 बजकर 23 मिनट पर शपथ ग्रहण करेंगे.
वाईएसआर कांग्रेस के सूत्रों ने कहा कि मुख्यमंत्री-मनोनीत रेड्डी ने टीडीपी प्रमुख से फोन पर बात की और उन्हें शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए औपचारिक आमंत्रण दिया.
शपथ ग्रहण समारोह संपन्न होने के बाद राज्यपाल ई एस एल नरसिम्हन, चंद्रशेखर राव और रेड्डी, प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने दिल्ली रवाना होंगे.
यह भी देखें
