नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अध्यक्ष और अब कैबिनेट मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कहा कि वह देश सेवा में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देंगे. इस दौरान पीएम मोदी को धन्यवाद दिया और कहा कि मेरे ऊपर भरोसा जताए रखने के लिए उनका आभार. अमित शाह ने पहली बार केंद्रीय मंत्री के तौर पर मोदी मंत्रिमंडल में शामिल हुए. मोदी मंत्रीमंडल में उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया है. मोदी के दूसरी बार शपथ समरोह को 'ऐतिहासिक' करार देते हुए शाह ने भरोसा जताया है कि देश उनके सक्षम नेतृत्व में नई ऊंचाइयां हासिल करना जारी रखेगा. उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ''प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का मुझ पर विश्वास रखने का धन्यवाद. आपका नेतृत्व और सतत समर्थन प्रेरणा का एक महान स्रोत है. मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि हमारे देश और लोगों की सेवा के लिए मैं अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दूंगा.'' शाह ने कहा, ''पूरे भारत के लिए ऐतिहासिक क्षण. नरेंद्र मोदी जी को लगातार दूसरी बार भारत का प्रधानमंत्री बनने पर बधाई. मैं निश्चिंत हूं कि भारत आपके सक्षम नेतृत्व में नयी ऊंचाइयां हासिल करेगा.'' उन्होंने कहा कि बीते पांच सालों में भारत ने प्रत्येक क्षेत्र में बेमिसाल तरक्की देखी है. शाह ने अन्य 57 मंत्रियों के साथ बृहस्पतिवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली. Full List: प्रधानमंत्री मोदी समेत 58 मंत्रियों ने ली शपथ, 24 कैबिनेट मंत्री, 9 स्वतंत्र प्रभार और 24 राज्य मंत्री बने