श्रीनगर: कश्मीर घाटी में प्रशासन ने ऊंचे इलाकों में ताजा हिमपात के बाद सात जिलों में कम खतरे वाले हिमस्खलन की चेतावनी मंगलवार को जारी की. एक अधिकारी ने बताया कि ताजा हिमपात के मद्देनजर बांदीपुरा, बारामूला, अनंतनाग, कुलगाम, बडगाम, कुपवाड़ा और गंदेरबल जिलों के हिमस्खलन के लिहाज से संवेदनशील इलाकों में 24 घंटे के लिए कम खतरे वाले हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है.
