देवघर: झारखंड के देवघर में मां की ममता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. जहां शहर के बीचों बीच वीआईपी चौक के वीरकुंवर सिंह प्रतिमा के पास डस्टबिन (कूड़ेदान) में आज एक नवजात का शव बरामद हुआ. किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा नवजात को कूड़ेदान में फेंक दिया गया था. इस घटना का पता तब चला जब निगम के कर्मचारियों द्वारा दैनिक सफाई कार्य किया जा रहा था.

बच्चे का शव मिलने के बाद निगम के कर्मचारियों ने नगर थाना को इसकी सूचना दी. जिसके बाद नगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया फिलहाल मामले की छानबीन की जा रही है. लेकिन यह पता नहीं लगाया जा सका है कि आखिर इस बच्ची को इस कूड़ेदान में क्यों फेंका गया? घटना शर्मसार करने वाली है और समाज को सोचने के लिए विवश करती है कि आखिर नवजात के मृत शरीर को यहां क्यों फेंका गया था और इसके पीछे किसकी मनसा है और कौनसी मनसा है?

क्राइम की हर बड़ी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें