बेंगलुरू : कर्नाटक के कोप्पल में इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है. यहां सड़क दुर्घटना के शिकार खून से लथपथ एक 18 वर्षीय लड़का मदद के लिए तड़पता रहा. लेकिन, उसकी मदद के लिए कोई नहीं आया. हां, वहां मौजूद लोग उसकी तस्वीरें जरूर खींचते रहे. बाद में लड़के की मौत हो गई. उसकी पहचान अली के रूप में की गई. लगभग 25 मिनट तक वह लड़का दर्द में तड़पता रहा घटना की जो फूटेज सामने आई है उसमें यही दिख रहा है कि लगभग 25 मिनट तक वह लड़का दर्द में तड़पता रहा. बाद में उसे कुछ लोगों ने नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया. वायरल हुए इस वीडियो फुटेज में खून से लथपथ लड़का मदद की गुहार लगाता दिख रहा है, इस बीच किसी ने उसे पानी भी दिया. यह भी पढ़ें : 'हवस' के हैवान ने बुजुर्ग को भी नहीं बख्शा, नौकर ही निकला शैतानअनवर अली साइकिल से उस बाजार की ओर जा रहा था घटना कल सुबह की है जब अनवर अली साइकिल से उस बाजार की ओर जा रहा था जहां वह काम करता था. पुलिस ने बताया कि होसपेट से हुबली जा रही राज्य परिवहन की एक बस उसे टक्कर मारकर निकल गई. उसे एक एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. कोशिश की होती तो अनवर अली को बचाया जा सकता था अली के भाई रियाज ने बताया कि दिन में लगभग डेढ़ बजे उसकी मौत हो गई. उसने कहा, ‘कोई भी मदद को आगे नहीं आया, वे वीडियो बना रहे थे और तस्वीरें खींच रहे थे. किसी ने जरा भी कोशिश की होती तो मेरे भाई को बचाया जा सकता था. वहां 15 से 20 मिनट की देरी हो गई.’ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. यह भी पढ़ें : 'किराए' पर लेते थे ATM कार्ड, ‘घर बैठे पैसे कमाओ’ का झांसा देकर ठगे लाखों रुपएपुलिस अधिकारी की समय पर मदद ना मिलने के कारण मौत एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, ‘घटनास्थल पर मौजूद लोग सदमे में थे, वह समझ नहीं पा रहे थे कि बुरी तरह घायल लड़के की वह किसी तरह मदद करें. उसका खून तेजी से बह रहा था.’ हाल ही में मैसूर में हुई इसी तरह की एक घटना में एक 38 वर्षीय पुलिस अधिकारी की समय पर मदद ना मिलने के कारण मौत हो गई थी. पीड़ित लोगों को मदद देने वालों के लिए गुड समेरिटन कानून कर्नाटक में हादसे के पीड़ित लोगों को मदद देने वालों के लिए गुड समेरिटन कानून है. पूरे देशभर में इस तरह के हालात से बचने के लिए सरकारी विज्ञापन भी दिखाए जा रहे हैं. लोगों को जागरूक किया जा रहा है लेकिन, मदद के बजाए लोग तमाशा देखने में लग जाते हैं. यह भी पढ़ें : खुदकुशी से पहले 'दामाद' ने बनाया सुसाइड वीडियो, ससुराल वालों पर तंग करने का आरोप