Madhya Pradesh (MP) Election Results Live Updates: बीजेपी से कांटे की टक्कर के बीच कांग्रेस ने राज्यपाल से मांगा मिलने का वक्त
Madhya Pradesh (MP) Election Results Live: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा की जाएगी. आज ये तय हो जायेगा की मध्य प्रदेश में पिछले 13 सालों से जारी शिवराज कायम रहता है या फिर कांग्रेस 15 साल बाद एक बार फिर से सत्ता के सिंहासन पर काबिज होती है.बीजेपी महासचिव और मध्यप्रदेश के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीया ने कहा, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में बनेगी बीजेपी की सरकारमध्य प्रदेश में सभी सीटों के रुझान आ गए हैं और किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला है. बता दें कि मध्य प्रदेश में चुनावी बाजी जीतने के लिए पीएम मोदी ने 13, राहुल गांधी ने 27, अमित शाह ने 25 और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने 15 रैलियां की थी. इस वक्त बीजेपी 108 और कांग्रेस 113 सीटों पर आगे चल रही है.
ABP News BureauLast Updated: 11 Dec 2018 11:35 PM

बैकग्राउंड
Madhya Pradesh (MP) Assembly Election Results Live: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा की जाएगी. आज ये तय हो जायेगा की मध्य प्रदेश में पिछले 13 सालों से जारी...More
Madhya Pradesh (MP) Assembly Election Results Live: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा की जाएगी. आज ये तय हो जायेगा की मध्य प्रदेश में पिछले 13 सालों से जारी शिवराज कायम रहता है या फिर कांग्रेस 15 साल बाद एक बार फिर से सत्ता के सिंहासन पर काबिज होती है. मध्य प्रदेश का गठन 1 नवंबर 1956 में किया गया था. मध्य प्रदेश में सबसे लंबे वक्त तक सीएम का पद संभालने के रिकॉर्ड वर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम है. 2013 में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 165 सीटें (44.88 प्रतिशत) जीत कर सत्ता की हैट्रिक लगाई थी. वहीं उस वक्त कांग्रेस को 58 सीटें (36.38 प्रतिशत), बीएसपी को 4 सीटें (6.29 प्रतिशत) और अन्य के खाते में 3 सीटें (5.38 प्रतिशत) आई थीं. अब मतगणना से तय होगा कि प्रदेश में शिवराज की सत्ता कायम रहती है या फिर कोई नया शख्स सीएम पद संभालता है. आज हम आपको मध्य प्रदेश और विधानसभा चुनाव से जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं.1. मध्य प्रदेश में 230 विधानसभी सीटें हैं, किसी भी पार्टी को सरकार बनाने के लिए 115+1 सीट जीतना जरूरी है.2. मध्य प्रदेश में पिछले 15 सालों से बीजेपी सत्ता में है,वहीं शिवराज सिंह रिकॉर्ड 13 साल से सीएम का पद संभाले हुए हैं.3. बीजेपी से पहले कांग्रेस ने 1993 से लेकर 2003 तक 10 साल सत्ता की बागडोर संभाली थी. उस वक्त दिग्विजय सिंह सूबे के मुखिया रहे थे. 4. मध्य प्रदेश में वर्तमान चुनाव को मिलाकर अब तक 15 बार विधानसभा चुनाव हो चुके हैं. सूबे में पहली बार चुनाव 1951 में हुये थे.5. इस चुनाव के लिए 1,094 निर्दलीय उम्मीदवारों सहित कुल 2,899 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें से 2,644 पुरूष, 250 महिलाएं एवं पांच ट्रांसजेंडर शामिल हैं.6. मध्य प्रदेश में कुल मिलाकर 75.05 फीसदी वोटिंग रिकॉर्ड की गई, जो पिछली बार के मुकाबले लगभग 3 फीसदी ज्यादा है.7. मध्य प्रदेश में इस बार कुल 5,04,95,251 मतदातों को मताधिकार हासिल था. जिनमें 2,63,01,300 पुरुष, 2,41,30,390 महिलाएं और 1,389 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल थे.8. मध्य प्रदेश में चुनावी बाजी जीतने के लिए पीएम मोदी ने 13, राहुल गांधी ने 27, अमित शाह ने 25 और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने 15 रैलियां की थी.
मध्य प्रदेश के रुझानों में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी के तौर बनी हुई है. ऐसे में कांग्रेस ने सरकार बनाने की कोशिशें तेज़ कर दी. कांग्रेस ने आज रात में ही राज्यपाल से मिलने का समय मांगा. हालांकि, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने फाइनल नतीजों से पहले समय देने से इंकार कर दिया है.