Sunbathing Benefits: सर्दियों के मौसम में जब धूप निकलती है तो बाहर जाकर थोड़ी देर धूप सेंकने का अपना ही आनंद होता है. हल्की गर्माहट भरी इस धूप में बैठने से न सिर्फ शरीर को गर्माहट मिलती है बल्कि सेहत के लिए भी कई फायदे होते हैं. ठीक उसी तरह जैसे हमारे शरीर को भोजन की आवश्यकता होती है, वैसे ही सूर्य की रोशनी यानी धूप भी हमारे स्वास्थ्य और फिटनेस के लिए बेहद जरूरी होती है. भोजन से ऊर्जा मिलती है तो वहीं धूप से विटामिन डी बनता है, जो हड्डियों के विकास और मजबूती के लिए आवश्यक होता है. साथ ही यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर बीमारियों से लड़ने में मदद करता है. इसलिए सर्दियों में भी रोजाना कुछ समय धूप सेंकना बेहद जरूरी हो जाता है..
बीमारियों से लड़ने की ताकत मिलती है यह हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है जिससे हमारा शरीर विभिन्न प्रकार की बीमारियों और संक्रमणों का मुकाबला करने में सक्षम हो पाता है. सर्दी के मौसम में वैसे भी बीमारी जल्दी पकड़ करती है. मूड अच्छा बना रहता है धूप में रहने से शरीर में एंडोर्फिन्स नामक हार्मोन्स का स्राव होता है जो हमारे मूड को बेहतर बनाने में मदद करते हैं. ये हार्मोन्स शरीर और दिमाग को आराम पहुंचाते हैं और तनाव को कम करने में सहायक होते हैं. सूरज की रोशनी में रहकर हमारा मन ज्यादा शांत और प्रसन्न रहता है.
त्वचा को लाभ सर्दी में अगर आप धूप सेंकते है तो आपका चेहरा भी ग्लो करता है.धूप में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो मुहांसों को खत्म करने में मदद करते हैं. वजन घटाने में मददसूरज की धूप वजन नियंत्रण में रखने का एक प्राकृतिक तरीका है. व्यायाम के साथ धूप लेने से शरीर का वजन कम होने में मदद मिलती है क्योंकि यह हमारी कैलोरी बर्निंग को बढ़ा देती है.
किस समय लेनी चाहिए धूपअगर आप धूप से विटामिन डी प्राप्त करना चाहते हैं तो इसके लिए सुबह 8 बजे से पहले धूप लेना सही माना जाता है आप इस समय में सिर्फ 10 मिनट की धूप लेना भी काफी होगा.
यह भी पढ़ें: इन 10 संकेतों को महिलाएं कभी न करें नजरअंदाज, बढ़ सकता है कैंसर का खतरा
