मरकर वापिस आई ये हीरोइन, किया ब्रेन हैमरेज का सामना!

अभिनेत्री शैरोन स्टोन ने कहा है कि एक समय उन्हें ब्रेन हैमरेज (मस्तिष्काघात) की तकलीफ से गुजरना पड़ा था और उपचार के बाद लगा कि जैसे उन्हें पुनर्जीवन मिला है.
फोटोः इंस्टाग्राम
उन्होंने कहा, मैं मरने से नहीं डरती. मैं लोगों को बताती हूं कि यह एक शानदार बात है. मृत्यु कोई डरावनी चीज नहीं, बल्कि अच्छा उपहार है.
ब्रेन हैमरेज के चलते शैरोन को फिर से चलने और बात करना सीखने के लिए कुछ साल पुनर्वास केंद्र में भी बिताना पड़ा था.
शैरोन ने बताया कि उन्होंने अपने दोस्तों और करीबी लोगों को वहां पर देखा. यह सब बहुत तेजी से हुआ और अचानक वह अपने शरीर में वापस लौट आईं.
फिल्म 'बेसिक इंस्टिंक्ट' की अभिनेत्री ने बताया कि उन्हें लगा कि उनकी मृत्यु हो गई है. सफेद प्रकाश का एक विशाल भंवर एक शानदार चमकीली दूधिया रोशनी में उन्हें दूर ले गया. उन्होंने इसे वास्तविक यात्रा जैसा बताया.
वेबसाइट 'एसशोबिज डॉट कॉम' के मुताबिक, अभिनेत्री ने 'क्लोजर' पत्रिका को 2001 में घटी इस घटना के बारे में बताया.
अभिनेत्री शैरोन स्टोन ने कहा है कि एक समय उन्हें ब्रेन हैमरेज (मस्तिष्काघात) की तकलीफ से गुजरना पड़ा था और उपचार के बाद लगा कि जैसे उन्हें पुनर्जीवन मिला है.