नई दिल्लीः आज के समय में नॉर्मल साइज बेबी के साथ नॉर्मल डिलीवरी बहुत मुश्किल काम है. लेकिन इमैजिन कीजिए 6 किलो से अधिक वजनी बच्चे को मां ने नैचुरली जन्म दिया है. जी हां, ऑस्ट्रेलिया की एक सुपर मॉम नताशिया कोरिगन ने अपने चौथे बेबी ब्रियान जूनियर को जन्म दिया है जिसका वजन 13.5 पाउंड यानि 6 किलो से भी अधिक है. इस बच्चे ने विक्टोरिया के सबसे बड़े बच्चे का खिताब ले लिया है. डॉ. ने 36 सप्ताह के बाद नताशिया को बताया था कि उनके इस बच्चे का वजन पहले वाले बच्चे के वजन से 1 किलो ज्यादा है. ब्रियान जूनियर का जन्म जनवरी 2017 को हुआ था उस समय उसका वेट 13.22 पाउंड था. हॉस्पिटल मर्सी ने बताया कि ब्रियान अब तक का सबसे हैवी बेबी है. 57 सेंटीमीटर लंबा ब्रियान ऑस्ट्रेलिया का सबसे लंबा बेबी है.
हैरतअंगेज! 6 किलो के बच्चे के साथ नॉर्मल डिलीवरी हुई इस महिला की
एबीपी न्यूज़, वेब डेस्क | 24 Apr 2017 03:03 PM (IST)
