Best Shiva Temples: सावन का महीना आते ही देशभर के कई श्रद्धालु दर्शन करने महादेव के मंदिर जाते हैं. जिसके कारण देशभर के हर शिव मंदिरों में भीड़ बनी रहती है. वैसे तो शिव भगवान का हर मंदिर बहुत सुंदर होता ही है, लेकिन कुछ मंदिर ऐसे होते हैं जो देखने में किसी स्वर्ग से कम नहीं लगते हैं. और सबसे खास बात है ये सारे मंदिर भारत में ही उपलब्ध है, जहां जाना हर किसी के लिए एक अलग ही अनुभव होता है. आइए जानते हैं इसके बारे में पूरी जानकारी.

Continues below advertisement

हिमालय की गोद में बसे मंदिर

स्वर्ग की बात करें तो उत्तराखंड का नाम सबसे पहले आता है और उत्तराखंड में स्थित महादेव का मंदिर यानी केदारनाथ धाम की तो बात ही अलग है.  बर्फीले पहाड़ों के बीच स्थित ये मंदिर मानसून में बादलों से घिरा रहता है और चारों तरफ हरियाली फैली रहती है, जो इसे बेहद खूबसूरत बना देती है.  इसी तरह तुंगनाथ मंदिर भी है, जिसे दुनिया का सबसे ऊंचा शिव मंदिर माना जाता है.  यहां तक पहुंचने के लिए थोड़ी ट्रेकिंग करनी पड़ती है, लेकिन रास्ते का नजारा इतना सुंदर होता है कि थकान महसूस ही नहीं होती.  कश्मीर में अमरनाथ गुफा भी इसी मौसम में यात्रा के लिए खुलती है, जहां बर्फ से बना प्राकृतिक शिवलिंग हर साल श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है.  पहाड़ी इलाकों के ये मंदिर मानसून में जितने पवित्र लगते हैं, उतने ही मनमोहक भी नजर आते हैं. 

यह भी पढ़ेंः Best Places To Visit In Bihar: बारिश में जन्नत से कम नहीं लगतीं बिहार की ये जगहें, आज ही बना लें घूमने का प्लान

Continues below advertisement

मैदानी इलाकों के प्रसिद्ध शिव मंदिर

पहाड़ों के अलावा अगर हम मैदानी इलाकों की बात करें तो, मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में स्थित महाकालेश्वर मंदिर देश के बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है और सावन के हर सोमवार को यहां भव्य सवारी निकाली जाती है. इसके अलावा वाराणसी में स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर भी सावन में विशेष रूप से सजाया जाता है, जहां गंगा नदी के किनारे भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलती हैं. साथ ही दक्षिण भारत में कर्नाटक के मैसूर शहर के पास चामुंडी हिल्स पर बना मंदिर भी मानसून में हरियाली से घिरा रहता है. यही वजह है कि हर साल यहां लाखों में श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं. 

यह भी पढ़ेंः Ladakh Tour Package 2026: लद्दाख घूमने का शानदार मौका, IRCTC के इस टूर पैकेज में मिलेगी फ्लाइट और होटल की सुविधा