Monsoon Romance : रोमांस करने के लिए बारिश पर्फेक्ट मौसम है. इस समय कपल्स एक दूसरे के बहुत करीब आ जाते है .शाम की ठंडी हवाओं और हल्की बारिश की फुहार कपल्स के बीच रोमांस बढ़ा देती है. लेकिन अगर आप इस मौसम में पार्टनर के साथ कहीं घूमनें का प्लान बना रहें हैं और आपको जगह चुनने में दिक्कत हो रही है तो ये खबर आपके लिए है. भारत में मानसून में घूमने के लिए बहुत सी प्लेसेस हैं जो आपके और आपके पार्टनर के बीच के रोमांस को अधिक बढ़ा सकती हैं.
अगर आप इस मौसम मे कही जाने का सोच रहे हैं तो यह 3 डेस्टिनेशन्स आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकती हैं. इन सब डेस्टिनेशन्स की खास बात ये है कि ये सब रोमांस के लिए मशहूर हैं
मौसिनराम, मेघालय (Mausinram, Meghalaya)
पृथ्वी पर सबसे गीली जगह एक खूबसूरत सी जगह है जिस पर लोगों को कम ही ध्यान जाता हैं. खूबसूरत मौसिनराम मेघालय राज्य में पहाड़ियों पर स्थित है, और भारत में अब तक के सबसे अनोखे स्थलों में से एक है. मौसिनराम गांव में सालाना 467 इंच बारिश होती है और यहां छुट्टियां बिताना जन्नत का अनुभव करने से कम नहीं है.
कोडाइकनाल, तमिलनाडु (Kodaikanal, Tamil Nadu)
तमिलनाडु राज्य में स्थित, कोडाइकनाल एक खूबसूरत पहाड़ी शहर है जो आपके मानसून की छुट्टी के लिए एकदम सही है. कोडाइकनाल का धुंध भरा मौसम छुट्टियों के लिए एक आरामदायक जगह बनाता है, क्योंकि साल के इस समय के दौरान ये जगह ठंडी और हवादार हो जाती है. कोडाइकनाल में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह कोडाईकनाल झील, ब्रायंट पार्क और कोकर्स वॉक हैं. इस जगह की यात्रा करने का सबसे अच्छा समय जुलाई और अगस्त का अंत है.
एलेप्पी, केरल (Alleppey, Kerala)
केरल ही वो राज्य है जहां से मॉनसून का आगाज होता है. बारिश में यहां की खूबसूरती पर चार चांद लग जाते हैं. केरल का सबसे मन को भाने वाला डेस्टिनेशन है, एलेप्पी अपने आप में यात्रा के लिए एक शानदार डेस्टिनेशन है, और फिर मानसून अपने सभी जादुई वादों के साथ आता है और कुछ और भी असाधारण बनाता है. केरल में बारिश का अनुभव कुछ ऐसा है जिसे आप कभी नहीं भूल पाएंगे. मानसून में कपल्स के लिए इससे बेहतर जगह कोई सी भी नही हो सकती है.
ये भी पढ़ें