Surya Grahan 2026 Time Highlights: आज 4 घंटे 24 मिनट तक रहेगा सूर्य ग्रहण, भारत में दिखाई देगा या नहीं, अपडेट्स देखें

Surya Grahan 2026 Time in India Highlights: 12 अगस्त को लगने वाले पूर्ण सूर्य ग्रहण का समय, दुनिया में कहां दिखेगा और भारत में इसका क्या असर रहेगा, हर जरूरी जानकारी मिलेगी.

Advertisement

अणिमा शुक्लाLast Updated: 12 Aug 2026 10:35 PM

बैकग्राउंड

Surya Grahan 2026 LIVE: साल 2026 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण आज यानी 12 अगस्त को लगने जा रहा है. यह पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा. इस दुर्लभ खगोलीय घटना...More

Surya Grahan 2026 Live Updates: क्या सूर्य ग्रहण में सो सकते हैं? जानें नियम

शास्त्रों के अनुसार, सूर्य ग्रहण के दौरान सोना (शयन करना) वर्जित माना गया है. मान्यताओं के मुताबिक इस समय को सोने में गंवाने के बजाय मंत्र जाप, ध्यान और आत्म-चिंतन में लगाना चाहिए, क्योंकि ग्रहण काल में की गई पूजा का कई गुना अधिक फल मिलता है.


हालांकि, बीमार व्यक्तियों, वृद्धों, बच्चों और गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य कारणों से आराम करने की छूट दी गई है.


भारत के लिए नियम: आज 12 अगस्त का यह सूर्य ग्रहण भारत में रात के समय लग रहा है और दिखाई नहीं देगा. इसलिए देश में इसका धार्मिक प्रभाव, सूतक या सोने-जागने से जुड़ी कोई पाबंदी लागू नहीं होगी. आप सामान्य रूप से अपनी दिनचर्या रख सकते हैं.

© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.