चुनाव रिजल्ट 2026
(Source: ECI/ABP News)
Surya Grahan 2020: 500 साल बाद बन रहा है सूर्य ग्रहण पर ऐसा अद्भुत संयोग, जानिए आपकी राशि पर कैसा रहेगा इसका असर
एबीपी न्यूज़ | 18 Jun 2020 07:42 AM (IST)
21 जून को लगेगा इस साल का पहला सूर्य ग्रहण, इससे दिन में ही रात जैसा हो जायेगा अँधेरा. इस ग्रहण का आपकी राशि पर कैसा रहेगा असर जानें इस पेज पर.

Solar Eclipse 2020: भारतीय ज्योतिष में सूर्यग्रहण को एक अनोखी और अदभुत घटना मानी जाता है. विज्ञान भले ही इसे एक छोटी सी खगोलीय घटना मानती हो, परन्तु इसमें कोई शक नहीं कि इस तरह की घटनाओं का असर मानव जीवन पर ना पड़े. इस साल यानी 2020 का पहला सूर्यग्रहण 21 जून को लगेगा. यह सूर्यग्रहण भारतीय समय के अनुसार सुबह 09:15 से शुरू होकर 03:04 बजे तक रहेगा. इसके लिए सूतक काल 20 जून की रात 9:16 बजे से शुरू हो जाएगा. इस सूर्य ग्रहण के समय ग्रह और नक्षत्रों का ऐसा संयोग बनने जा रहा है जो पिछले 500 सालों में नहीं बना. यह इस साल का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण होगा. इस दिन सूर्य ग्रहण के साथ एक और खगोलीय घटना होने जा रही है जिसमें सूर्य कर्क रेखा के ठीक ऊपर होगा. सदी का यह ऐसा दूसरा सूर्य ग्रहण है जो 21 जून को हो रहा है. इसके पहले यह सूर्य ग्रहण 21 जून 2001 को हुआ था. इसके अलावा यह सूर्य ग्रहण राहु से भी ग्रस्ति है. मिथुन राशि में राहु सूर्य और चंद्रमा पर कुदृष्टि डाल रहा है अर्थात उसे पीड़ित कर रहा है. वहीं मंगल जल तत्व की राशि मीन में स्थिति है और मिथुन राशि के ग्रहों को बुरी नजर से देख रहा है. इसके साथ ही इस दिन 6 ग्रह- राहु और केतु के साथ बुध, गुरु, शुक्र और शनि वक्री होंगें. इन 6 ग्रहों की स्थिति वक्री होने कारण यह सूर्य ग्रहण और भी खास हो गया है. विभिन्नराशियोंपरइनकाअसर ग्रहण वैसे तो किसी भी राशि के जातकों के लिए शुभ नहीं होता है लेकिन ग्रहों की स्थिति से राशियों पर भिन्न – भिन्न प्रकार के प्रभाव पड़ते हैं. आइये जानें कि आपकी राशि पर इस सूर्य ग्रहण का क्या प्रभाव होगा? सूर्यग्रहणकाइनराशियोंपरपड़ेगाख़राबअसर इस सूर्य ग्रहण के समय मंगल मीन राशि में रहते हुए मिथुन के ग्रहों पर बुरी नजर डाल रखा है तथा इसी राशि में राहु भी सूर्य और चंद्रमा को परेशान कर रहा है. इसलिए यह सूर्य ग्रहण मिथुन राशि के जातकों के लिए अधिक अशुभकारी है. इसके अलावा कर्क, कुंभ और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए भी यह सूर्य ग्रहण अमंगलकारी होगा. इस अशुभ से बचने के लिए इन राशि के जातकों को गणपति की पूजा करनी चाहिए. यदि महामृत्युंज मंत्र का जाप किया जाय तो सर्वोत्तम होगा. सूर्यग्रहणकाइनराशियोंपरपड़ेगाअच्छाअसर यह सूर्य ग्रहण मेष, सिंह, कन्या, मकर और मीन राशि के जातकों को तुलनात्मक रूप से सबसे अधिक शुभ, मंगलकारी और श्रेष्ठ फलदायी सिद्ध होगा. सूर्यग्रहणकाइनराशियोंपरपड़ेगामध्यमअसर वृष, तुला, धनु राशि के जातकों पर सूर्य ग्रहण का मिलाजुला प्रभाव पड़ेगा. इन पर शुभ- अशुभ, मंगल-अमंगल दोनों तरह का असर होगा.