✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

Shani Dev vahan: शनि देव के 9 वाहन का जीवन पर कैसा असर? जानें मोर से लेकर कौआ तक का रहस्य!

अंकुर अग्निहोत्री   |  13 Aug 2025 05:00 PM (IST)

vehicles of Lord Shani: शनि देव का सबसे चर्चित वाहनों में कौआ सबसे प्रमुख है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कौआ के अलावा भी शनि देव के अतिरिक्त कई वाहन हैं. जानते हैं इन वाहनों के बारे में.

शनि देव के 9 वाहन

Shani dev 9 vahan: शनि देव न्याय और कर्म के देवता हैं, जो इंसान के अच्छे और बुरे कर्मों का हिसाब करते हैं. अक्सर जब किसी की कुंडली में शनि की महादशा या साढ़ेसाती शुरू होती है तो लोग डरने लगते हैं, जबकि शनिदेव का मकसद किसी को दुख या पीड़ा देना नहीं बल्कि जीवन में अच्छे बदलाव लाना है.

शनि देव के बारे में कहा जाता है कि उनके एक या दो नहीं बल्कि नौ वाहन है. हर वाहन का अलग मतलब होता है. मान्यताओं के मुताबिक शनि जब किसी खास तरह के वाहन पर सवार होकर कुंडली में प्रवेश करते हैं तो वाहन के गुणों के हिसाब से व्यक्ति के जीवन पर प्रभाव पड़ता है.

ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास से जानते हैं शनि देव के 9 वाहनों का जीवन पर क्या असर पड़ता है?

शनिदेव का मोर वाहनशनिदेव का शुभ वाहन मोर माना जाता है. कुंडली में शनि देव जब मोर पर सवार होकर आते हैं तो जीवन में सब कुछ अच्छा होते चला जाता है. मोर को सौभाग्य, नाम और सफलता का कारक माना जाता है. मोर का रंग और चाल दोनों ही सुंदरता का प्रतीक माने जाते हैं.

शनि देव का शेर वाहनशेर को भी शनिदेव का प्रभावशाली वाहन माना जाता है. जब शनि देव शेर पर सवार होकर आते हैं तो इंसान के आत्मविश्वास में वृद्धि होती है. इसके साथ ही शत्रु पर विजय हासिल होने के साथ समस्याओं का अंत होते चला जाता है.

शनि देव का शेर वाहन बहादुरी और साहस का प्रतीक माना जाता है.

शनि देव के हंस वाहन का मतलबहंस को शुभता का प्रतीक माना जाता है. जब शनिदेव हंस पर सवार होकर आते हैं तो जीवन में धन, सम्मान और शांति की प्राप्ति होती है. इसके साथ ही हर काम में किस्मत आपका साथ देती है.

घोड़े वाहन का मतलबअगर शनिदेव घोड़े पर सवार होकर आ रहे हैं तो इसका मतलब आपको मेहनत करने की जरूरत है. हालांकि इसका फल भी अच्छा होता है. इस वाहन का अर्थ है कि व्यक्ति को मेहनत और फुर्ती दोनों में संतुलन बनाने की जरूरत है.

अगर आपने ऐसा कर लिया तो आपको सफल होने से कोई रोक नहीं सकता है.

सियार वाहन का मतलबशनिदेव जब सियार पर सवार होकर आते हैं तो इसका मतलब जीवन में कई तरह की उलझने आ सकती है, लेकिन इसका परिणाम सकारात्मक भरा हो सकता है. अगर आप सोच-समझकर फैसले लें और सतर्कता बरतें तो शनि देव की कृपा प्राप्त होती है. इसके साथ ही जीवन में सुधार भी आता है.

भैंस का मतलबशनि देव जब भैंस पर सवार होकर आते हैं तो ये आपके लिए मिला-जुला परिणाम साबित हो सकता है. इस वाहन का मतलब समय आपके अनुकूल नहीं है, लेकिन धैर्य बनाकर रखेंगे तो चीजें कभी भी हाथ से बाहर नहीं जाएगी.

कौआ वाहन का अर्थशनिदेव का सबसे चर्चित वाहन कौआ है. जब शनि देव कौआ पर सवार होकर आते हैं तो कलह, विवाद और मानसिक अशांति बढ़ती है. ये वाहन आपको सतर्क करता है कि आप अपने कर्म पर ध्यान दें, नहीं तो परिणाम बुरे भी साबित हो सकते हैं.

गधा वाहन का अर्थगधा शनिदेव के अशुभ वाहनों में से एक है. जब शनि देव गधे पर सवार होकर आते हैं तो इसका मतलब जीवन में संघर्ष और चुनौतियां बढ़ सकती है. इस दौरान व्यक्ति को अच्छे कर्म और हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए.

हाथी वाहन का मतलबशनिदेव का हाथी वाहन भी अशुभ वाहनों में गिना जाता है. इस वाहन का मतलब व्यक्ति को जीवन में बार-बार चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. मन असंतुलन रहेगा. इस दौरान सोच-समझकर फैसले लें. 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

Published at: 13 Aug 2025 05:00 PM (IST)
Tags: Saturn shani Shani Dev
  • हिंदी न्यूज़
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म
  • Shani Dev vahan: शनि देव के 9 वाहन का जीवन पर कैसा असर? जानें मोर से लेकर कौआ तक का रहस्य!
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.