President Draupadi Murmu met Premananda Maharaj: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने ब्रज प्रवास के दूसरे दिन मथुरा-वृंदावन के प्रमुख संत प्रेमानंद महाराज जी से मुलाकात की. महाराज जी के आश्रम राधा केली कुंज आश्रम में दोनों के बीच करीब 27 मिनट तक बातचीत हुई.

Continues below advertisement

राष्ट्रपति के आश्रम पहुंचने पर महाराज ने राधा नाम के साथ उनका स्वगात किया. इसके बाद दोनों लोगों के बीच आध्यात्म, समाज और ब्रज की परंपरा को लेकर चर्चा हुई. प्रेमानंद महाराज ने द्रौपदी मुर्मू को नाम जप की महत्ता पर जोर देते हुए मनुष्य जीवन के उद्धार पर चर्चा की. 

फिलीपींस में खनन अभियान के दौरान मिले 10,000 साल पुराने त्रिशूल और वज्र! शोधकर्ता हुसैन का चौंकाने वाला दावा!

Continues below advertisement

राष्ट्रपति मुर्मू को आश्रम ने भेंट की चुनरी

प्रेमानंद महाराज और राष्ट्रपति की इस मुलाकात के दौरान आश्रम की ओर से उन्हें प्रसाद स्वरूप चुनरी, माला, प्रसाद भेंट किया गया. इस दौरान राष्ट्रपति के साथ उनका परिवार भी मौजूद भी रहा. ब्रज के अपने पहले दिन के दौरे के दौरान राष्ट्रपति मूर्मू और यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने प्रेम मंदिर पहुंचकर भगवान राधा-कृष्ण के दर्शन किए थे. 

बताया जा रहा है कि, मंदिर में उनका प्रवेश द्वार भोग घर से हुआ, जहां मंदिर प्रबंधन की ओर से उनका स्वागत किया गया. गर्भगृह में पहुंचने के बाद दोनों लोगों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आरती में शामिल हुई. इस दौरान राष्ट्रपति ने मंदिर में आयोजित लेजर शो भी देखा और प्रसाद ग्रहण किया. इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर की परिक्रमा की.

ब्रज में इन जगहों पर जाएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मु

जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रपति नीम करोली बाबा के स्मारक का दौरा करने के साथ शाम को रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम में एक नए ऑन्कोलजी ब्लॉक का उद्घाटन करेंगी. अपनी ब्रज यात्रा के दौरान वह राष्ट्रपति ऋतंभरा द्वारा स्थापित संस्था वात्सल्य ग्राम में भी ठहरेंगी, जो बुजुर्गों और बच्चों की देखभाल के लिए काम करता है.

उनकी यह ब्रज यात्रा 21 मार्च को गोवर्धन के दंगहाटी मंदिर में प्रार्थना के साथ खत्म होगी, जिसके बाद वे नई दिल्ली के लिए रवाना होने से पहले 7 मील की पारंपरिक गोवर्धन परिक्रमा में हिस्सा लेंगी. 

राष्ट्रपति के मथुरा-वृंदावन दौरे को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ते इंतजाम किए हैं. जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने सुरक्षा के कारणों और आतंकी संगठनों को ध्यान में रखते हुए पूरे जनपद को नो-फ्लाई जोन घोषित कर दिया है. 

21 जुलाई की शाम तक पूरा जनपद No Fly Zone

जिला मजिस्ट्रेट की तरफ से जारी आदेश के अनुसार मथुरा जनपद की सीमा में यह पांबदी 19 मार्च की सुबह 10 बजे से लागू हो चुकी है, जो 21 मार्च को शाम 5 बजे तक प्रभावी रहेगी. इस दौरान जिले में ड्रोन, पतंग या किसी भी तरह के गुब्बारे उड़ाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा.

प्रेमानंद महाराज के भक्तों में कई बड़े-बड़े सेलिब्रिटीज शामिल हैं. कुछ समय पहले विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी प्रेमानंद महाराज से मिलने के लिए उनके आश्रम केलि कुंज पहुंचे थे. उनके इस दर्शन को मीडिया से सीक्रेट रखा गया था. 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.