Karwa Chauth 2021 Upay: अखंड सौभाग्य और दांपत्य जीवन में सुख-समृद्धि व खुशहाली के लिए हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का व्रत रखा जाता है. इस साल करवा चौथ का व्रत आज 24 अक्टूबर 2021 को रखा जा रहा है. इस दिन महिलाएं पूरे दिन निर्जला व्रत रखकर शाम को पूजा करती हैं और पति के दीर्घायु  होने की प्रार्थना करती हैं. चांद दर्शन के बाद पति अपने हाथों से अपनी पत्नी को जल पिलाकर पत्नी का व्रत खुलवाता है. इससे पति-पत्नी दोनों में प्यार और त्याग की भावना प्रबल होती है. यदि पति-पत्नी के बीच रिश्ते में कड़वाहट और दूरियां आने लगी हों तो आज करवा चौथ के दिन ये कुछ ख़ास उपाय करने से आपकी ये समस्याएं दूर हो सकती हैं. आइए जाने ये उपाय:-

वैवाहिकजीवनकीसमस्याऐसेकरेंदूर: करवाचौथ के दिन एक कागज़ पर अपनी समस्या लिखे और दूसरे कागज़ पर उस समस्या का समाधान, जिसकी आपको चाहत है. इन दोनों कागज़ को लेकर आज करवा चौथ के दिन ऐसे मंदिर में जाएं जहां पूरा शिव परिवार की प्रतिमा स्थापित हो. इसके बाद दोनों कागज बंद करके भगवान शिव के चरणों में अर्पित करें. उसके बाद विधि पूर्वक भगवान शिव और उनके परिवार की पूजा करें. और मन ही मन अपनी समस्या दूर करने की प्रार्थना करें. इसके बाद समस्या वाला कागज वहीं छोड़ आएं और समाधान वाला कागज अपने साथ ले आएं. ध्यान रखें कि इस उपाय को करते आप पर किसी की नजर न पड़ें.

रिश्तेमेंइसउपायसेप्यारकोरखेंबरकरार : यदि पति-पत्नी के बीच प्यार कम होने लगा हो तो आज करवा चौथ के दिन एक लाल कागज पर अपना और अपने जीवन साथी का नाम सुनहरे अक्षर से लिखें. इसके बाद इस कागज़ को लाल रंग के रेशमी कपड़े में 50 ग्राम पीली सरसों और दो गोमती चक्र रखकर एक पोटली बना लें. अब इस पोटली को ऐसी जगा पर रखें जहां पर किसी की बार –बार नजर न पड़े. अगली बार जब करवा चौथ व्रत रखें तो अगले दिन इस पोटली को बहते जल में प्रवाहित करें दें.

यहभीपढ़ें:-

Karwa Chauth 2021: कुंवारी कन्याएं भी रख सकती हैं करवा चौथ व्रत, जानें क्या है नियम?