Jivan Mantra: आज के भागमभाग वाली जिंदगी में रोज ब रोज हमारे सामने एक न एक परेशानी आती ही रहती है. इन परेशानियों की वजह से कभी-कभी हमारा पूरा जीवन ही प्रभावित हो जाता है. पर वहीँ अगर हम कुछ आसान उपायों को कर लेते हैं तो न केवल हम उन परेशनियों को दूर कर लेते हैं बल्कि उन परेशनियों की वजह से हम अपने जीवन को प्रभावित होने से बचा भी सकते हैं. जैसे-
सभीपरेशानियों / कष्टोंकोख़त्मकरनेकेलिए- यदि आपको सभी तरफ से केवल कष्ट ही कष्ट मिल रहा है तो इन कष्टों को ख़त्म करने के लिए हर सोमवार को किसी शिव मंदिर में जाकर कच्चे दूध से शिवलिंग पर अभिषेक करना चाहिए. ऐसा करने से भगवान भोलेनाथ आपकी हर मनोकामना पूरी करेंगे और जीवन की सभी परेशानियां भी ख़त्म हो जाएंगी.
जल्दधनवानबननेकेलिएबुधवारकोकरेंयहउपाय- यदि आप जल्द से जल्द धनवान बनना चाहते हैं तो इसके लिए आपको 7 साबुत कौड़ियों को एक मुट्ठी हरे मूंग के साथ लेकर उसे हरे कपड़े में बांध लेना चाहिए. इसके बाद बुधवार के दिन बिना किसी को बताए चुपचाप इस पोटली को किसी मंदिर की सीढ़ियों पर रख देना चाहिए. यह उपाय कम समय में धनवान बनने या आकस्मिक धन पाने की इच्छा रखने वाले को जरूर करना चाहिए.
नकारात्मकऊर्जाकोख़त्मकरनेकेलिएरविवारकोकरेंयहउपाय- यदि कोई नकारात्मक ऊर्जा से परेशान है तो उसे रविवार की रात में एक गिलास गाय का दूध अपने सिरहाने रखकर सोना चाहिए. इस दूध को सुबह उठकर स्नान आदि करके बबूल के पेड़ की जड़ में डाल देना चाहिए. ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा ख़त्म होने लगती है और आदमी को सभी कामों में सफलता भी मिलने लगती है.
आर्थिक परेशानी दूर करने के लिए करें यह उपाय- यदि आप आर्थिक परेशानी में हैं तो इसके लिए आपको सोमवार की रात में चंद्रोदय होने के बाद चार चांदी की कील को अपने पलंग के चारों कोनों पर ठोंक देना चाहिए. ऐसा करने से आपकी आर्थिक परेशानी धीरे-धीरे समाप्त हो जाएगी.
