Good Friday 2026: ईसाई धर्म के लिए गुड फ्राइडे का दिन बहुत ही पवित्र और भावनात्मक माना जाता है. इसका कारण यह ह कि इसी दिन यीशु मसीह को सूली (क्रूस) पर चढ़ाया गया था. इसले हर साल इस घटना की याद में गुड फ्राइडे मनाया जाता है.

Continues below advertisement

लेकिन दुनियाभर के अलग-अलग हिस्सों में गुड फ्राइडे के दिन को लोग अलग तरीके से मनाते हैं. ईसाई समुदाय के लोग इस विशेष दिन पर प्रार्थना, उपवास और श्रद्धांजलि के साथ मनाते हैं. चर्चों में विशेष प्रार्थना सभाएं होती हैं और कई जगहों पर जुलूस भी निकाला जाता है.

गुड फ्राइडे शोक का दिन होता है. इसलिए इस दिन अधिकांश चर्चों में सुबह से ही विशेष प्रार्थना सभाओं की शुरुआत हो जाती हैं. लोग चर्च पहुंचकर यीशु मसीह के बलिदान को याद करते हैं और शांति व मानवता के लिए प्रार्थना करते हैं. कई जगहों पर इस दिन लोग उपवास भी रखते हैं और सादगी के साथ दिन बिताते हैं.

Continues below advertisement

दुनियाभर में कैसे मनाया जाता है गुड फ्राइडे

दुनिया के कई देशों में गुड फ्राइडे पर धार्मिक जुलूस निकालने की परंपरा भी है. जुलूस के माध्यम से ईसा मसीह के बलिदान को याद किया जाता है. इसी तरह का जुलूस इस साल भी स्पेन में निकाला गया, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई है. जुलूस में ईसा मसीह की अंतिम यात्रा और सूली पर चढ़ाए जाने की घटनाओं को प्रतीकात्मक रूप से दिखाया जाता है. श्रद्धालु क्रॉस लेकर सड़कों पर चलते हैं और प्रभु यीशु के त्याग और प्रेम को याद करते हैं.

यूरोप, अमेरिका, फिलीपींस, स्पेन और इटली जैसे देशों में गुड फ्राइडे के मौके पर विशेष आयोजन होते हैं. स्पेन में पारंपरिक जुलूस और धार्मिक कार्यक्रमों का विशेष महत्व होता है, जबकि फिलीपींस में कई लोग ईसा मसीह के कष्टों को याद करते हुए कठोर तपस्या और प्रार्थना करते हैं.

भारत में भी गुड फ्राइडे के दिन को बड़े श्रद्धा भाव के साथ मनाया जाता है. वहीं भारत के गोवा, केरल, मुंबई, दिल्ली और पूर्वोत्तर राज्यों के चर्चों में विशेष प्रार्थना सभाएं आयोजित होती हैं. यह अवकाश का दिन होता है, जब श्रद्धालु चर्चों में जाकर मोमबत्तियां जलाते हैं और यीशु मसीह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं.

धार्मिक मान्यता के अनुसार गुड फ्राइडे त्याग, प्रेम और मानवता का संदेश देता है. यह दिन लोगों को यह याद दिलाता है कि ईसा मसीह ने मानवता की भलाई के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया था.

ये भी पढ़ें: Good Friday 2026: गुड फ्राइडे पर अपनाएं यीशु के सुविचार और करीबियों को भी भेजेंDisclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.