Ganesh Chaturthi 2021 Mantra: हिंदू धर्म में भगवान श्री गणेश जी का जन्मोत्सव बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है. धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, भगवान गणेश का जन्म भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को हुआ था. इस लिए इनके जन्म दिवस पर गणेश चतुर्थी का उत्सव मनाया जाता है. गणेशोत्सव, चतुर्थी से लेकर चतुर्दशी तक चलता है. इस चतुर्दशी को अनंत चतुर्दशी भी कहते हैं. 11 दिनों तक चलने वाले इस पर्व में गणेश भगवान की मूर्ति स्थापित की जाती है और प्रतिदिन उनकी विधि-विधान से पूजा अर्चना की जाती है.
इस साल गणेश जन्मोत्सव का पर्व 10 सितंबर से मनाया जाएगा. इनकी पूजा के दौरान कई प्रकार के मंत्रों का जाप किया जाता है, जिससे भक्तों की सभी प्रकार की मनोकामनाएं पूरी होती हैं. श्री गणेश अपने भक्तों के सभी कष्ट हर लेते हैं और उनके जीवन में आ रहे विघ्नों को दूर करते हैं. इसलिए भगवान गणेश को विघ्नहर्ता कहा गया है.
इसमंत्रकेजापसेदूरहोतीहैवैवाहिकसमस्याएं
यदि किसी के विवाह में बाधा आ रही है. तो उसे गणेश चतुर्थी पूजा के दौरान गणेश जी के इस मंत्र का जाप करना चाहिए. धार्मिक मान्यता है कि इस मंत्र के जाप करने से विवाह संबंधी समस्या समाप्त हो जाएगी तथा अविवाहित लड़कियों को मनचाहा वर भी मिलेगा.
गणेश चतुर्थी पर भगवान श्री गणेश के प्रभावशाली मंत्रों का जाप करने से भक्तों का वैवाहिक जीवन मंगलमय और सुखमय बनता है. विवाह कार्यों में आने वाली अड़चनों को दूर करने के लिए त्रैलोक्य मोहन गणेश मंत्र का जाप करना चाहिए. इस मंत्र का जाप करने से योग्य जीवनसाथी की प्राप्ति भी होती है.
मंत्र:-'ॐ वक्रतुण्डैक दंष्ट्राय क्लीं ह्रीं श्रीं गं गणपते वर वरद सर्वजनं मे वशमानय स्वाहा'
