Chandra Grahan 2022 Sutak Kal, Kartik Purnima: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण के बाद अब साल का आखिरी चंद्रग्रहण लगने जा रहा है. यह साल का आखिरी ग्रहण और आखिरी चंद्र ग्रहण भी है. यह चंद्रग्रहण इस बार कार्तिक पूर्णिमा को लग रहा है. पंचांग के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा दो दिन 7 और 8 नवंबर 2022 को है. कार्तिक पूर्णिमा के दिन ही देव दीपावली भी मनाई जाती है. इस प्रकार इस बार की देव दिवाली चंद्र ग्रहण की साया में मनाई जायेगी. कार्तिक पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण का मोक्ष शाम को 6.18 बजे होगा.
कार्तिकपूर्णिमा 2022 (Kartik Purnima 2022)
पंचांग के अनुसार देव दिवाली हर साल कार्तिक पूर्णिमा को मनाई जाती है. मान्यता है कि इस दिन देवी-देवता धरती पर आकर दिवाली मनाते हैं. कार्तिक पूर्णिमा को लाखों की संख्या में भक्त गण गंगा स्नान करते हैं और यथा शक्ति दान देते हैं. इस बार चंद्र ग्रहण और देव दिवाली एक ही दिन होने के कारण कार्तिक पूर्णिमा के स्नान का महत्व और बढ़ गया है.
चंद्रग्रहण 2022 कासमय (Chandra Grahan 2022 Date and Time)
साल 2022 का दूसरा और चंद्रग्रहण भारत के समय के अनुसार 8 नवंबर को दोपहर 1 बजकर 32 मिनट से शाम 7 बजकर 27 बजे तक लगेगा जो कि भारत में भी दिखाई देगा.
भारतमेंकबदिखाईदेगाचंद्रग्रहण 2022
भारत में यह चंद्रग्रहण भारतीय समय के अनुसार 8 नवंबर 2022 को शाम 5.32 मिनट पर दिखाई देगा और शाम 6.18 मिनट पर खत्म होगा.
कहां-कहांनजरआएगाआखिरीचंद्रग्रहण 2022?
साल 2022 का आखिरी और दूसरा चंद्रग्रहण भारत समेत दक्षिणी/पूर्वी यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, पेसिफिक, अटलांटिक और हिंद महासागर में नजर आयेगा.
चंद्रग्रहण 2022 कासूतककाल
8 नवंबर 2022 को लगने वाला चंद्र ग्रहण भारत के अधिकतर इलाकों में नहीं दिखेगा. इसलिए चंद्रग्रहण का सूतक काल भी प्रभावी नहीं माना जाएगा. ज्योतिष के मुताबिक यह एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण है और इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा.
यहभीपढ़ें
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
