Chandra Grahan 2020 LIVE Streaming: 10 बजकर 37 मिनट से लगेगा चंद्र ग्रहण, यहाँ देख पायेंगे चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग
Chandra Grahan Live Updates: चंद्र ग्रहण लगने में अब कुछ घंटे ही शेष रह गए हैं. साल का ये पहला ग्रहण है. इसे मांद्य चंद्रग्रहण भी कहा जा रहा है. चंद्र ग्रहण का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ेगा.
ABP News BureauLast Updated: 10 Jan 2020 08:19 PM

बैकग्राउंड
नई दिल्ली: चंद्र ग्रहण लगने में अब कुछ घंटे ही शेष रह गए हैं. साल का ये पहला ग्रहण है. इसे मांद्य चंद्रग्रहण भी कहा जा रहा है. चंद्र ग्रहण...More
नई दिल्ली: चंद्र ग्रहण लगने में अब कुछ घंटे ही शेष रह गए हैं. साल का ये पहला ग्रहण है. इसे मांद्य चंद्रग्रहण भी कहा जा रहा है. चंद्र ग्रहण का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ेगा. यह ग्रहण 10 जनवरी को रात 10 बजकर 38 मिनट से शुरू होगा. इस ग्रहण को भारत के साथ साथ यूरोप,आस्ट्रेलिया,एशिया, अफ्रीका के देशों में भी देखा जा सकेगा. 11 जनवरी को रात 2 बजकर 42 मिनट पर यह चंद्र ग्रहण समाप्त होगा. पिछले 10 साल में इस तरह का यह छठवां चंद्र ग्रहण है. और पढ़ें: Chandra Grahan: आप की राशि पर चंद्र ग्रहण का क्या रहेगा प्रभाव, जानने के लिए पढ़ें ये खबर 4 घंटे 50 मिनट तक चंद्रमा रहेगा पीड़ितग्रहण का मध्य 12:40 बजे होगा,मोक्ष रात 2 बजकर 42 मिनट पर होगा. ये ग्रहण 4 घंटे 50 मिनट का रहेगा. इस नक्षत्र में ग्रहण रहेगामिथुन राशि के पुर्नवसु नक्षत्र में ये ग्रहण रहेगा. मांद्य होने के कारण इस ग्रहण के दौरान 12 घंटे पहले लगने वाले सूतक काल का प्रभाव नहीं होगा. और पढ़ें: Chandra Grahan Sutak: चंद्र ग्रहण से जुड़ी अच्छी खबर, इस बार चंद्र ग्रहण पर नहीं लग रहा है सूतक 10 जनवरी को लगने वाले ग्रहण के दौरान चंद्रमा का आकार घटते बढ़ते क्रम में नहीं दिखाई देगा. ग्रहण के दौरान चंद्रमा पर धूल की परत जैसा बिंब दिखाई देगा. क्योंकि ग्रहण के दौरान पर चंद्रमा पर तेज आंधी चलेगी.
चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग देखें यहाँ