Aaj ka Panchang 9 October Navratri Puja: इस विशेष योग में शनि के साथ दो देवियों की करें पूजा, सुख संपत्ति व धन में होगी वृद्धि
Aaj ka Panchang today 9 October Navratri 3rd day Puja update: पंचांग के अनुसार, आज नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा और मां कूष्मांडा की पूजा के साथ शनि देव की पूजा के योग हैं.
एबीपी न्यूजLast Updated: 09 Oct 2021 02:15 PM

बैकग्राउंड
Aaj ka Panchang today 9 October Navratri 3rd day Puja update: हिंदी पंचांग के अनुसार, आज आशिवन मास के शुक्ल पक्ष की चत्रुथी तिथि है. चतुर्थी तिथि आज प्रात: 7...More
Aaj ka Panchang today 9 October Navratri 3rd day Puja update: हिंदी पंचांग के अनुसार, आज आशिवन मास के शुक्ल पक्ष की चत्रुथी तिथि है. चतुर्थी तिथि आज प्रात: 7 बजकर 51 मिनट के बाद शुरू हो गई है. इसके पहले तृतीया तिथि थी. हिंदू धर्म शास्त्र के मुताबिक़, नवरात्रि की तृतीया तिथि में मां चंद्रघंटा (Chandraghanta) की और चतुर्थी तिथि में मां कूष्मांडा (Kushmanda) की पूजा की जाती है.धर्म की रक्षा और असरों का वध करने के लिए मां दुर्गा ने मां चंद्रघंटा का रूप धारण किया था. इनकी विधि पूर्वक पूजा करने से साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है.Shani Dev: इन कार्यों को करने से शनि देव होते हैं भंयकर नाराज, नहीं देते हैं शुभ फल, कष्टों से भर देते हैं जीवनहिदू धर्म शास्त्रों में मां कूष्मांडा को अष्टभुजा भी कहा जाता है. मां कूष्मांडा आयु, यश, बल और स्वास्थ्य में वृद्धि करने वाली देवी हैं. इनकी विधि पूवर्क पूजा करने से मन की मुरादें पूरी होती हैं. मान्यता है कि मां कूष्मांडा संसार को अनेक कष्टों और संकटों से मुक्ति दिलाती हैं.कैलेंडर के अनुसार, आज 9 अक्टूबर 2022 दिन शनिवार है. यह दिन शनि देव (Shani Dev) की पूजा के उत्तम होता है. आज का शनिवार शारदीय नवरात्रि का शनिवार है. नवरात्रि में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा की जाती है. ऐसे में शनिदेव की पूजा के साथ माता रानी की पूजा का महत्व और बढ़ जाता है.Navratri 2021: मां चंद्रघंटा की पूजा इस विधि व नियम के बिना रहेगी अधूरी, व्रत का नहीं मिलेगा फल Maa Chandraghanta Aarti: नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा के बाद जरूर करें ये आरती, जल्द होगी मां की कृपा
इस विशेष योग का महत्व
आज इस विशेष संयोग में मां चंद्रघंटा और मां कूष्मांडा की पूजा से भक्त के मनोरथ पूरे होते हैं. कहा जाता है कि नवरात्रि व्रत से भक्त का जीवन सुखी रहता है. धन-वैभव की वृद्धि होती है. घर में सुख-शांति और समृद्धि का आगमन बना रहता है. भक्तों के कष्ट दूर होते हैं.