Aaj ka Panchang 23 September Live: आज गुरुवार व्रत, जानें पूजा मुहूर्त, दिशाशूल व आज का पंचांग
Aaj ka Panchang Today 23 September 2021 Guruwar Vrat Live Updates: आज बृहस्पतिवार है. आज देवगुरु के साथ भगवान विष्णु की पूजा के लिए उत्तम दिन है.
एबीपी न्यूजLast Updated: 23 Sep 2021 10:01 AM

बैकग्राउंड
Aaj ka Panchang Today 23 September 2021 Guruwar Vrat Live Updates: हिंदी पंचांग के अनुसार, आज आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि (Tritiya Tithi) और रेवती नक्षत्र (Revati...More
Aaj ka Panchang Today 23 September 2021 Guruwar Vrat Live Updates: हिंदी पंचांग के अनुसार, आज आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि (Tritiya Tithi) और रेवती नक्षत्र (Revati Nakshatra) है. आज द्वितीया की तिथि प्रात: 06 बजकर 56 मिनट पर समाप्त हुई, इसके बाद तृतीया की तिथि का आरंभ हुई है. आज 23 सितंबर और बृहस्पतिवार का दिन है.बृहस्पतिवार का दिन देवगुरु बृहस्पति के साथ भगवान विष्णु का होता है. इस दिन भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है. मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से विष्णु भगवान और मां लक्ष्मी की पूजा करने से उनका आशीर्वाद मिलता है. इनके आशीर्वाद से गहर परिवार सुखी रहता है.आज पितृ पक्ष की तृतीया श्राद्ध है. जिन लोगों के पूर्वज की मृत्यु तृतीया तिथि को हुई है. उन्हें इस दिन श्राद्ध करना चाहिए.Navratri 2021: माता के ये 5 मंदिर, जहां दर्शन मात्र से सभी कष्ट दूर होने की है मान्यताआज पूरे दिन सर्वार्थ सिद्धि योग है. मान्यता है कि इस योग में जो भी काम किया जाता है, उसमें सफलता प्राप्त होती है. सूर्य और चन्द्रमा के उदय एवं अस्त होने का समय सूर्योदय और सूर्यास्त: आज 23 सितंबर गुरुवार को सूर्योदय प्रात:काल 6 बजकर 10 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को 06 बजकर 17 मिनट पर होगा.चंद्रोदय और चंद्रास्त: आज गुरुवार के दिन का चंद्रोदय शाम 7 बजकर 49 मिनट पर होगा. वहीं चंद्र के अस्त का समय कल 24 सितंबर को सुबह 08 बजकर 4 मिनट पर है.Jivitputrika Vrat 2021: अश्विन मास में इस दिन रखा जाएगा जीवित्पुत्रिका का व्रत, वंश वृद्धि के लिए यूं रखें व्रत, जानें संपूर्ण पूजा विधि Vighanraj Sankashti 2021: 24 सितंबर को रखा जाएगा विघ्नराज संकष्टी का व्रत, गणेश जी की कृपा के लिए जरूर पढ़ें ये व्रत कथा
भगवान विष्णु के इन चमत्कारी मन्त्रों करें जाप
शास्त्रों के अनुसार नियमित रूप से अगर विष्णु मंत्र का जाप किया जाए, तो ये काफी फलदायी होता है.
- ॐ नमो भगवते वासुदेवाय
- श्रीकृष्ण गोविन्द हरे मुरारे। हे नाथ नारायण वासुदेवाय।।