Aaj ka Panchang 2 October Indira Ekadashi: इंदिरा एकादशी पर करें ये उपाय, कुण्डली से दूर होगा पितृदोष
Aaj ka Panchang Today 2 October 2021 Indira Ekadashi Updates: आज 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती औए पितरों को मोक्ष दिलाने वाली इंदिरा एकादशी है.
एबीपी न्यूजLast Updated: 02 Oct 2021 03:09 PM

बैकग्राउंड
Aaj ka Panchang Today 2 October 2021 Indira Ekadashi Updates: हिंदी पंचांग के अनुसार आज आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है. इस एकादशी को इंदिरा एकादशी कहते...More
Aaj ka Panchang Today 2 October 2021 Indira Ekadashi Updates: हिंदी पंचांग के अनुसार आज आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है. इस एकादशी को इंदिरा एकादशी कहते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इंदिरा एकादशी का व्रत करने से व्रती के अलावा पितरों को भी मोक्ष की प्राप्ति होती है. इंदिरा एकादशी पितृ पक्ष में पड़ती है. कहा जाता है कि इंदिरा एकादशी के व्रत का पुण्य पितरों को दान कर देना चाहिए. इससे उन पितरों को जिन्हें मोक्ष नहीं मिली होती है, उन्हें भी इंदिरा एकादशी व्रत के पुण्य से जीवन चक्र से मुक्ति मिल जाती है. आज सिद्ध योग सायं 05 बजकर 46 मिनट तक है उसके उपरांत साध्य योग शुरू होगा.Masik Shivratri 2021: इस दिन है मासिक शिवरात्रि, व्रत के दिन भूलकर भी न करें ये गलतियां, बिगड़ सकते हैं सारे कामशनिदेव: आज 2 अक्टूबर 2021 दिन शनिवार है. शनिवार का दिन धार्मिक दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण होता है. शनिवार को शनि देव के साथ हनुमान जी की उपासना करने से शनि देव का कुदृष्टि के प्रभाव से मुक्ति मिलती है. साथ ही शनि की साढ़े साती व ढैय्या का प्रभाव कम हो जाता है.गांधी जयंती : आज 2 अक्टूबर को पूरे देश में गांधी जयंती का पर्व मनाया जाता है. 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में जन्मे महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के सिद्धांत के दम पर अंग्रेजों को भारत छोड़ने पर मजबूर कर दिया. उन्हीं के विचारों के सम्मान में 2 अक्टूबर को हर साल अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस भी मनाया जाता है.शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन- 2 अक्टूबर को शुक्र का राशि परिवर्तन हो रहा है. तुला राशि से निकल कर शुक्र इस दिन से वृश्चिक राशि में गोचर करेगा.Shani Strot: शनिवार के दिन करें शनि स्तोत्र पाठ, मिलेगी शनि प्रकोप से मुक्ति
इंदिरा एकादशी के दिन पितृदोष से मुक्ति पाने के क्या हैं उपाय
- इंदिरा एकादशी के दिन पितृ सूक्त या गजेन्द्र मोक्ष का पाठ करें, पितृ दोष से मुक्ति मिलती है.
- पितरों का श्राद्ध भय से नहीं बल्कि श्रद्धा भाव एवं पूर्ण मनोयोग व स्वेच्छा से करें. ऐसा करने से पितृ दोष से मुक्ति मिलती है.
- इंदिरा एकादशी के दिन पीपल या तुलसी का पौधा लगाएं और उसमें नियमित रूप से जल चढ़ाएं. ऐसा करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है.