✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

क्या आप भी अपने एक्स को टेक्स्ट करने की सोच रहे हैं? जानिए एक्सपर्ट्स इसे क्यों बताते हैं आपकी सबसे बड़ी गलती

कविता गाडरी   |  07 Mar 2026 09:12 PM (IST)

रिलेशनशिप एक्सपर्ट्स का मानना है कि ज्यादातर मामलों में एक्स को अचानक मैसेज करना इमोशनल जाल साबित हो सकता है. उनके अनुसार ऐसा कदम अक्सर नॉस्टैल्जिया से प्रेरित होता है.

क्या आप भी अपने एक्स को टेक्स्ट करने की सोच रहे हैं? जानिए एक्सपर्ट्स इसे क्यों बताते हैं आपकी सबसे बड़ी गलती

क्‍या एक्स को मैसेज करना सही है

ब्रेकअप के बाद कई लोगों के मन में एक समय ऐसा ख्याल जरूर आता है, जब वह अपने एक्स को फिर से मैसेज करने के बारे में सोचने लगते हैं. कई बार अकेलापन तो कभी पुरानी यादें इसके पीछे की वजह होती है. कई बार सोशल मीडिया पर किसी दोस्त की शादी की तस्वीर या डेटिंग एप्स पर बार-बार निराशा मिलने के बाद भी यह ख्याल लोगों के मन में आता है कि पुराने रिश्ते को फिर से काॅन्टेक्ट करना शायद सही डिसीजन हो सकता है.

लेकिन रिलेशनशिप एक्सपर्ट्स का मानना है कि ज्यादातर मामलों में एक्स को अचानक मैसेज करना इमोशनल जाल साबित हो सकता है. उनके अनुसार ऐसा कदम अक्सर नॉस्टैल्जिया  यानी पुरानी यादों और इमोशनल सहारे की जरूरत से प्रेरित होता है न की किसी ठोस और परिपक्व फैसले से. इसलिए किसी भी मैसेज को भेजने से पहले यह समझना जरूरी है कि क्या यह कदम सही है. कब एक्स से दोबारा काॅन्टेक्ट करना सही हो सकता है? एक्सपर्ट्स का कहना है कि हर कंडीशन में एक्स से बात करना गलत नहीं होता. लेकिन इसके पीछे सही वजह और इमोशनल माइंडसेट होना भी जरूरी है. अगर किसी व्यक्ति को लगता है कि ब्रेकअप के दौरान उससे कोई गलती हुई थी और बस सिर्फ अपनी जिम्मेदारी स्वीकार करने के लिए ईमानदारी से माफी मांगना चाहते हैं तो ऐसा करना एक तरह का क्लोजर दे सकता है. हालांकि इसमें किसी तरह की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए कि सामने वाला दोबारा बातचीत शुरू करेगा. इसी तरह अगर कोई व्यक्ति मानसिक रूप से इस स्थिति में है कि जवाब मिले या न मिले या सामने वाला किसी और रिश्ते में हो तो भी वह सहज रह सके, तब ही काॅन्टेक्ट करना सही माना जाता है. ये भी पढ़ें-मात्र 10 हजार रुपये में घूम सकते है भारत में इतनी जगह, बना लीजिए लिस्ट

किस कंडीशन में एक्स को मैसेज नहीं करना चाहिए? रिलेशनशिप रिसर्च बताती है कि बार-बार टूटने और जोड़ने वाले रिश्ते में भरोसा कम हो जाता है और संतुष्टि भी घटती है. इसलिए कुछ कंडीशन में एक्स को काॅन्टेक्ट करना पुराना दर्द फिर से याद दिला सकता है. अगर किसी व्यक्ति को सिर्फ अकेलापन महसूस हो रहा है या वह बोरियत में पुराने रिश्ते को याद कर रहा हो तो इस समय में मैसेज करना सही फैसला नहीं माना जाता है. एक्सपर्ट्स कहते हैं कि एक्स को इमोशनल सहारे के रूप में इस्तेमाल करना आगे चलकर और ज्यादा तकलीफ दे सकता है. इस तरह अगर ब्रेकअप की असली वजह अभी मौजूद है जैसे लगातार झगड़ा, अलग-अलग लाइफ टारगेट या खराब कम्युनिकेशन तो दोबारा काॅन्टेक्ट करने से वहीं समस्या है फिर से आ सकती है. एक्स को मैसेज करने से पहले खुद से पूछे यह सवाल एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि अगर किसी को फिर से अपने एक्स से काॅन्टेक्ट करने का मन हो तो वह पहले खुद से ईमानदारी से कुछ सवाल पूछे. सबसे पहला सवाल यह होना चाहिए कि क्या आप सच में उस व्यक्ति को मिस कर रहे हैं या सिर्फ रिश्ते में ही होने की उस भावना को. वहीं दूसरा यह कि ब्रेकअप की वजह बनने वाली समस्याएं असल में खत्म हो चुकी है. इसके अलावा यह सोचना भी जरूरी है कि अगर सामने वाला यह बताएं कि वह किसी और के साथ खुश हैं तो क्या आप उस कंडीशन को एक्सेप्ट कर पाएंगे. अगर इस सोच से असहजता महसूस होती है तो बेहतर है कि एक्स को फोन करने की जगह किसी करीबी दोस्त से बात करें.

ये भी पढ़ें-हैवी मील के तुरंत बाद फ्रूट्स खाने चाहिए या नहीं, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?

Published at: 07 Mar 2026 09:12 PM (IST)
Tags:texting your exbreakup relationship adviceshould you text your exrelationship expert tips
  • हिंदी न्यूज़
  • लाइफस्टाइल
  • रिलेशनशिप
  • क्या आप भी अपने एक्स को टेक्स्ट करने की सोच रहे हैं? जानिए एक्सपर्ट्स इसे क्यों बताते हैं आपकी सबसे बड़ी गलती
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.