प्यार का रिश्ता भरोसे, ईमानदारी और आपसी समझ पर टिका होता है. जब किसी अपने पर शक होने लगता है, तो मन में कई सवाल उठने लगते हैं. क्या आपका माशूक आपसे कोई बात छिपा रहा है? क्या उसकी कही बातों में अंतर है? ऐसे सवाल किसी भी रिश्ते में भावनात्मक उलझन पैदा कर सकते हैं. कई बार हम अपने साथी की छोटी-छोटी बातों को भी शक की नजर से देखने लगते हैं, जबकि हर बदलाव के पीछे धोखा ही हो, यह जरूरी नहीं है.
किसी के झूठ बोलने का पता लगाने का कोई सटीक तरीका नहीं होता. हालांकि अगर साथी की बातों में बार-बार अंतर दिखाई दे, वह जरूरी सवालों से बचने लगे या उसके व्यवहार में लगातार बदलाव आए, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. ऐसे में जानिए झूठ को पहचान ने के कुछ आसान टिप्स के बारे में.
बातों में बार-बार बदलाव आना
अगर आपका साथी किसी घटना के बारे में हर बार अलग-अलग जानकारी देता है, तो इसे नजरअंदाज न करें. जैसे कि वह पहले कहता है कि दोस्तों के साथ था, लेकिन बाद में उसी घटना के बारे में कुछ और बताने लगता है. ऐसी स्थिति में तुरंत उसे झूठा करार देने के बजाय शांतिपूर्वक बात करने की कोशिश करें. यह भी संभव है कि किसी बात को याद करने में उससे गलती हो गई हो.
बार-बार सवाल पूछना
रिश्ते में साथी से सवाल पूछना स्वाभाविक है. लेकिन अगर सामान्य बातचीत के दौरान भी वह बार-बार आप पर ही आरोप लगाने लगे, सवाल का जवाब देने से बचे या बात को दूसरी दिशा में मोड़ दे, तो यह भी एक संकेत हो सकता है. कभी-कभी व्यक्ति तनाव, निजी सीमाओं या पुराने विवादों के कारण भी ऐसा करने लगता है. इसलिए यह समझना जरूरी है कि क्या ऐसा व्यवहार लगातार हो रहा है और क्या दोनों खुलकर बातचीत कर पा रहे हैं.
यह भी पढ़ें: केवल I love you नहीं, इन पंच लाइनों से भी कह सकते हैं अपने दिल की बात, जान लें
व्यवहार में अचानक बदलाव
अगर आपका साथी पहले के मुकाबले में बातचीत कम करने लगे, मिलने से बचने लगे या अपने रोजमर्रा के व्यवहार में अचानक बदलाव दिखाए, तो इसे ध्यान से समझने की जरूरत हो सकती है. खासकर तब, जब वह इस बदलाव के बारे में बात करने से भी बचता हो. काम का दबाव, पारिवारिक परेशानी और मानसिक थकान भी इसकी वजह हो सकते हैं. ऐसे में आरोप लगाने के बजाय पूछें कि क्या वह किसी परेशानी से गुजर रहा है और क्या उसे किसी तरह की मदद चाहिए.
जरूरी बातों को छिपाना और वादे तोड़ना
किसी भी रिश्ते में बातों को जानबूझकर छिपाना भरोसे को कमजोर कर सकता है. किसी गंभीर विषय पर बार-बार झूठ बोलना या अपने वादों को लगातार तोड़ना चिंता की बात हो सकती है. अगर आपको लगता है कि आपका साथी आपसे कुछ छिपा रहा है, तो सबसे पहले अपनी चिंताओं के बारे में उसे बताएं. बातचीत के लिए ऐसा समय चुनें, जब दोनों शांत हों.
यह भी पढ़ें: Best Friend: इन इशारों से समझें, आपसे प्यार करने लगी है आपकी स्कूल वाली दोस्त
