✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

Parenting Tips: आप भी बच्चों के कमरे को सजाने में कंफ्यूज हैं? तो इन टिप्स के हिसाब से डेकोरेट करें बच्चों का कमरा

एबीपी लाइव   |  05 Apr 2024 07:56 PM (IST)

बच्चों का कमरा सजाना माता-पिता के लिए बेहद जरूरी होता है. ताकि इससे बच्चे का मानसिक और शारीरिक विकास होता रहे.

Parenting Tips: आप भी बच्चों के कमरे को सजाने में कंफ्यूज हैं? तो इन टिप्स के हिसाब से डेकोरेट करें बच्चों का कमरा

ऐसे सजाएं बच्चों का कमरा

घर को डेकोरेट करने के लिए लोग बाजार से कई महंगे सामान खरीद कर लाते हैं. कपल्स भी अपने बेडरूम को काफी खूबसूरत बना कर रखते हैं. बच्चों को अधिकतर मम्मी-पापा का कमरा ज्यादा पसंद होता है. ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि उनका कमरा डेकोरेट नहीं हो पता है,  वहीं अगर आपका बच्चा है और उसके रूम को आप खूबसूरत बनाना चाहते हैं, तो आज इस खबर में हम आपको बताएंगे की कैसे आप अपने बच्चों का कमरा डेकोरेट कर उन्हें खुश कर सकते हैं.

ऐसे करें बच्चों के कमरे को डेकोरेट

बच्चों को सजावट वाला कैमरा बेहद पसंद होता है. इसके लिए आप उनके कमरे को कलरफुल तरीके से सजा सकते हैं. जैसे कुछ रंगीन गुब्बारे, कार्टून की ड्राइंग, रंगीन फ्रेम आदि. आप अपने बच्चों की पसंदीदा थीम पर कमरे को डिजाइन कर सकते हैं. बच्चों के कमरे की सुरक्षा को सुनिश्चित कर फर्नीचर करवाएं. आप बच्चों के कमरे में आर्ट गैलरी भी बनवा सकते हैं.

दीवारों पर कार्टून के वॉलपेपर लगा सकते हैं. कमरे में एक ऐसी जगह बनाएं जो एरिया सिर्फ खेलने के लिए हो. उनकी अच्छी नींद के लिए आप टेबल लैंप कमरे में लगा सकते हैं. आप कमरे की फर्श पर सुंदर सा कारपेट भी लगा सकते हैं. इसके अलावा पिलो कवर, बेडशीट और ब्लैंकेट कार्टून की थीम से संबंधित हो.

इन बातों का रखें ध्यान

बच्चों के कमरे में आप उनकी पढ़ाई से संबंधित कुछ जरूरी सामान ही रखें. कमरा सजाते वक्त अपने बच्चों को अपने साथ रखें. जिससे वह आपके साथ क्रिएटिव काम सीख सके. इसके अलावा आपके बच्चों के कमरे की साफ सफाई का ध्यान रखना चाहिए ताकि वह बीमारी से बच सकें. सबसे जरूरी बात जब भी आप कमरा सजाएं, तब सुनिश्चित करें कि कहीं से बिजली के तार या इलेक्ट्रिसिटी से जुड़ा कोई खतरा तो नहीं है.

यह भी पढ़ें : Parenting Tips: आपका बच्चा भी नहीं करता रोजाना ब्रश? तो ना लें इसे हल्के में, हो सकती है कई बीमारी

Published at: 05 Apr 2024 07:56 PM (IST)
Tags:Parenting Tipschildrens room
  • हिंदी न्यूज़
  • लाइफस्टाइल
  • Parenting
  • Parenting Tips: आप भी बच्चों के कमरे को सजाने में कंफ्यूज हैं? तो इन टिप्स के हिसाब से डेकोरेट करें बच्चों का कमरा
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.