टैनिंग से छुटकारा दिला सकता है संतरा!
आप संतरे का गुदा भी चेहरे पर मल सकती हैं. टैनिंग के असर को कम करने के लिए ऐसा नियमित रूप से करें.
टैनिंग से छुटकारा पाने के लिए एक बड़ा चम्मच संतरे के छिल्के का पाउडर, एक चुटकी हल्दी, कैलेमाइन पाउडर या चंदन पाउडर और शहद की कुछ बूंदें मिलाकर पेस्ट बना लें. इसे चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से एक मिनट मलें और इसे पांच मिनट तक लगा रहने दें, फिर इसे पानी से धो लें.
संतरे के छिलके में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होता है. यह प्राकृतिक क्लिंजर का काम करता है, जबकि शहद त्वचा में निखार लाता है.
संतरे के जूस को चेहरे पर लगाए जाने वाले अच्छी कंपनी के सौंदर्य उत्पाद का इस्तेमाल करें.
संतरे के रस में सिट्रिक एसिड होता है, जो प्राकृतिक रूप से ब्लीचिंग का काम करता है. अगर आप चाहे तो संतरे के जूस को आईस ट्रे में फ्रीज कर सकती हैं और बाद में फ्रेश लुक के लिए इसे चेहरे पर लगा सकती है.
सूरज की हानिकारक पराबैंगनी किरणों से त्वचा की टैनिंग होना यानी त्वचा का रंग काला पड़ना आम समस्या है. विशेषज्ञों का मानना है कि संतरे के इस्तेमाल से टैनिंग को कम किया जा सकता है और इससे त्वचा का रंग साफ होता है. चलिए जानते हैं ब्यूटी एक्सपर्ट भारती तनेजा से टैनिंग हटाने के कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में.
नोट: ये एक्सपर्ट के दावे पर हैं. ABP न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता. आप किसी भी सुझाव पर अमल या इलाज शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें.