गर्मी हो या सर्दी, फ्रिज हर घर की जरूरत है. दूध, सब्जियां, फल और खाने-पीने की दूसरी चीजों को ताजा रखने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है. हालांकि, कई बार फ्रिज का दरवाजा ठीक से बंद नहीं हो पाता. दरवाजा बार-बार खुल जाता है या बंद करने के बाद भी उसके किनारों से हवा बाहर निकलती रहती है. ऐसी स्थिति में फ्रिज को अधिक मेहनत करनी पड़ती है, जिससे बिजली की खपत बढ़ सकती है और अंदर रखा सामान भी जल्दी खराब हो सकता है.

Continues below advertisement

अगर आपके फ्रिज में भी ऐसी समस्या आ रही है तो कुछ आसान तरीकों की मदद से आप इसे ठीक करने की कोशिश कर सकते हैं. जानिए फ्रिज की देखभाल करने के आसान टिप्स के बारे में.

सबसे पहले चेक करें रबर की सील

फ्रिज के दरवाजे के चारों ओर लगी रबर की पट्टी को गैस्केट या डोर सील कहा जाता है. यह फ्रिज के अंदर की ठंडी हवा को बाहर निकलने से रोकती है. समय के साथ इस पर गंदगी जम जाती है या रबर ढीली और खराब हो जाती है, जिस वजह से भी फ्रिज का दरवाजा लगने में परेशानी हो सकती है. ऐसे में इसे साफ करने के लिए गुनगुने पानी और मुलायम कपड़े का इस्तेमाल करना बेहतर होता है. सफाई के बाद इसे अच्छी तरह सुखा लें. अगर रबर कहीं से कट गई है या खराब हो गई है, तो इसे बदलवाना बेहतर होगा.

Continues below advertisement

यह भी पढ़ें: Soft Roti Making Tips: तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक

फ्रिज में सामान जरूरत से ज्यादा न रखें

कई बार फ्रिज का दरवाजा इसलिए बंद नहीं होता, क्योंकि उसके अंदर सामान जरूरत से ज्यादा भर दिया जाता है. जरुरत से ज्यादा बोतलें, बड़े डिब्बे, बर्तन या सब्जियों की ट्रे दरवाजे के रास्ते में आ सकती हैं. ऐसे में फ्रिज के अंदर रखे सामान को अच्छे से जमाएं और जगह न होने पर उसमें सामान रखने से बचें. वहीं दरवाजा लगाने से पहले शेल्फ पर रखी बोतलों को भी जांचें. ध्यान रखें कि कोई डिब्बा या पैकेट दरवाजे के पूरी तरह बंद होने में रुकावट न बने.

फ्रिज को समतल जगह पर रखें

अगर फ्रिज सही सतह पर नहीं रखा है तो उसका दरवाजा ठीक से बंद होने में परेशानी हो सकती है. फ्रिज का आगे या पीछे की ओर जरूरत से ज्यादा झुका होना भी इसकी वजह बन सकता है. फ्रिज को समतल और मजबूत फर्श पर रखना बेहतर होता है. उसके नीचे लगे एडजस्टेबल पैरों की जांच करना भी जरूरी है. अगर फिर भी दरवाजा लगने में परेशानी हो रही हो तो टेक्निशियन की मदद लेना सही होगा.

दरवाजे के कब्जों की जांच करें

फ्रिज के दरवाजे को सही तरीके से खोलने और बंद करने में कब्जों यानी हिंज की अहम भूमिका होती है. लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर ये ढीले हो सकते हैं या इनमें खराबी आ सकती है. ऐसे में दरवाजा एक तरफ झुकने लगता है और ठीक से बंद नहीं होता. दरवाजे में ढीलापन, झुकाव या आवाज सुनाई दे, तो हिंज की जांच करवाना भी सही होगा. अगर इन्हें कसने या बदलने की जरूरत है तो टेक्निशियन से मदद लेना बेहतर रहेगा.

यह भी पढ़ें: How To Fix Undercooked Rice: अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक