डॉक्टर हरी सब्जियां खाने की सलाह देते हैं. इन्हीं हरी सब्जियों की लिस्ट में एक नाम हरे धनिया का भी आता है. हरा-हरा दिखने वाला धनिया न सिर्फ पकवानों का स्वाद बढ़ाने का काम करता है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए ये बहुत फायदेमंद भी होता है. वहीं, बाजार में अगर हरा धनिया सस्ते में मिले तो हम मोटी गड्डी लेकर आ जाते हैं. हालांकि, फ्रिज में रखने के बाद भी वह ज्यादा दिनों तक फ्रेश नहीं रहता और बिना इस्तेमाल किए ही खराब हो जाता है.

Continues below advertisement

ऐसे में आपके मन में यह सवाल तो जरूर आता होगा कि धनिया को कैसे स्टोर करें, जिससे ये ज्यादा दिनों तक फ्रेश रहे और इस्तेमाल किया जा सके. आइए धनिया को स्टोर करने का ऐसा देसी जुगाड़ जानते हैं, जिससे आप करीब एक हफ्ते तक धनिया को फ्रिज में ताजा रख सकते हैं और इस्तेमाल कर सकते हैं.

धनिया को एक सप्ताह तक ताजा रखने के लिए उसे सीधे फ्रिज में न रखें. पहले उसे साफ करके उसकी खराब पत्तियों को काटकर हटा दें या तो धनिया को अच्छी तरह धोकर उसे सुखा लें. यह बेहद जरूरी है, क्योंकि नमी के कारण धनिया जल्दी सड़ जाता है.

Continues below advertisement

ये भी पढ़ें- सुबह-सुबह खाली पेट चबाएं हरी धनिया के पत्ते, इन गंभीर बीमारियों से हमेशा बचे रहेंगे आप

देसी जुगाड़ का इस्तेमाल

धनिया को स्टोर करने का एक ऐसा देसी जुगाड़, जो धनिया को हफ्तों तक ताजा रख सकता है. धनिया को हवादार सूती या मलमल के कपड़े में लपेट कर छोड़ दें. ऐसा करने से धनिया में नमी नहीं आती और धनिया एक हफ्ते तक हरा- भरा रहता है. इसके अलावा बीच-बीच में सूखी या पीली पत्तियों को हटाते रहें, नहीं तो एक खराब पत्ती धनिए के पूरे गुच्छे को खराब कर सकती है.

रखने का सही तरीका 

धनिया को अच्छी तरह साफ करके, धोकर और सुखा लेने के बाद एयरटाइट कंटेनर जैसा डिब्बा लें. उस डिब्बे में 4 से 5 टिशू पेपर बिछांए. उस टिशू पर धनिया रखें और ऊपर से फिर से 5 से 6 टिशू पेपर से उसे अच्छे से कवर करके ढक्कन बंद कर दें. इससे धनिया बाहर के बैक्टीरिया से बचा रहेगा, जल्दी नही सड़ेगा और लंबे समय तक चलेगा.

जड़ों के साथ रखें धनिया

काफी लोग धनिया को जड़ के साथ स्टोर करना पसंद करते हैं. इसके लिए छोटा गिलास लें. उसमें धनिया की जड़ को पानी से भरकर रख दें और उसके हरे पत्तों को प्लास्टिक बैग से ढंककर फ्रिज में रख दें. ऐसा करने से धनिया के पत्ते पीले नहीं पड़ेंगे और हरे-भरे रहेंगे. 

ये भी पढ़ें- First Aid For Food Choking: रसगुल्ला खाने से हुई मौत, जानें सांस की नली में फंस जाए खाना तो तुरंत क्या करें?