ModernLivingDecorIdeas:घर का सबसे अहम हिस्सा होता है लिविंग रूम, क्योंकि यहीं पर मेहमानों का स्वागत होता है, परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताया जाताहैऔरयहीवोजगहहोतीहैजोआपकेपूरेघरकी पहली छाप छोड़ती है. लेकिन क्या आपका लिविंग रूम भी अब आपको बोरिंग और पुराना लगनेलगाहै? क्याआपकोभीलगताहैकि इस जगह को थोड़ा रिफ्रेश करने की जरूरत है, लेकिन बिना ज्यादा खर्च किए?अगर हां, तो आपको अपनी सजावट में बस थोड़ा सा क्रिएटिवटचजोड़नेकीजरूरतहै. आइए जानेंकुछ बेहतरीन और आसान डेकोरेशनटिप्स जो आपके लिविंग रूम की खूबसूरती को बढ़ा देंगे.
ये भी पढ़े- महंगे एयर फ्रेशनर छोड़िए, इन देसी तरीकों से करिए घर को फ्रेश; काम आएंगे ये टिप्स
दीवारों को सजाएं
दीवारें किसी भी कमरे का मूडसेट करती हैं. आप अपने लिविंग रूम की दीवारों को हल्के पेस्टलशेड्स से पेंट कर सकते हैं या वॉलपेपर का इस्तेमाल कर सकते हैं. आजकल ट्रेंडीवॉलआर्ट्स भी काफी पसंद किए जा रहे हैं.
कुशन और कर्टेन से बदलें मूड
लिविंग रूम में मौजूद सोफा या चेयर का लुक बदलना मुश्किल हो सकता है, लेकिन आप आसानी से कुशन कवर और परदों को बदलकर पूरे रूम का लुक बदल सकते हैं. ब्राइट, कंट्रास्टिंग रंग और पैटर्न वाला फैब्रिक इस्तेमाल करें. मौसम के हिसाब से कपड़ों का चयन करें,गर्मियों में कॉटन और सर्दियों में वेलवेट या सिल्क.
पौधे लगा सकते हैं
पौधे न सिर्फ ऑक्सीजन देते हैं, बल्कि आपके घर को नेचुरल और फ्रेश लुक भी देते हैं. इंडोरप्लांट्स जैसे स्नेक प्लांट, मनी प्लांट या एरेकापाम आपके लिविंग रूम को सुंदर और शांत बना सकते हैं. छोटे प्लांट्सकोकॉर्नरटेबल या विंडो पर सजाएं.
लाइटिंग से करें कमाल
सिर्फ एक अच्छी सी लाइटिंग से भी लिविंग रूम का लुक निखर सकता है. वॉर्मयेलोलाइट्स, फर्श पर रखे लैंप या फेयरीलाइट्स रूम को कोज़ी और इनवाइटिंग बना सकते हैं. सेंटर लाइट के साथ कुछ साइडलैम्प्स का भी उपयोग करें.
एक्सेसरीज से जोड़ें पर्सनलटच
फोटो फ्रेम्स, कैंडलस्टैंड, बुक शेल्फ़ या हस्तनिर्मित आर्ट पीस, ये सब आपके लिविंग रूम को यूनिक और आपकी पर्सनालिटी के अनुसार बना सकते हैं.
लिविंग रूम को नया लुक देना कोई महंगा या मुश्किल काम नहीं है. बस थोड़ी सी क्रिएटिव सोच, कुछ किफायती सजावट के आइडियाज और सही संयोजन से आप अपने लिविंग रूम को बना सकते हैं स्टाइलिश, खूबसूरत और सबसे खास. तो इंतजार किस बात का? इन टिप्स को आजमाएं और अपनेघरकोदेंएकफ्रेशऔरनया एहसास.
ये भी पढ़ें: बर्फ की तरह ठंडे रहते हैं आपके भी पैर? जानें किस बीमारी के हैं ये लक्षण
Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.
