आंखों के नीचे डार्क सर्कल हटाने के लिए ये टिप्स आएंगे आपके काम!
एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर कैमोमाइल टी बैग भी स्किन कलर को लाइट करने और स्किन को साफ करने में मदद करता है.
गुलाब जल में रूई को भिगोकर आंखें बंद करके पलकों पर रखें. इससे डार्क सर्कल जल्दी दूर होंगे.
ठंडी पट्टी ब्लड वैसल्स को कंट्रोल कर स्किन को टाइट करती है जिससे त्वचा का कालापन हल्का होता है.
हरसिंगार और जैतून का तेल भी डार्क सर्कल्सत कम करने में मदद कर सकता है.
पिसी हुई पुदीने की पत्तियां भी आंखों डार्क सर्कल्स को कम करती हैं. ये एंटी बैक्टीरियल, एंटिसेप्टिक और एंटी-माइक्रोबियल गुणों से भरपूर होती हैं.
लैक्टिक एसिड, अमीनो एसिड, एंजाइम, प्रोटीन और कई एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से ठंडे दूध से को आंखों के नीचे लगाएं. ये आसानी से काले घेरे को दूर करेगा.
एंटीऑक्सीडेंट और टैनिंस से भरपूर ग्रीन टी बैग स्किन कलर को लाइट करने में बहुत सहायक होता है.
अक्सर लोगों की आंखों के आसपास काले घेरे होना आम समस्या हो गई है. कई लोग डार्क सर्कल से छुटकारा पाने के लिए आलू और खीरे के टुकड़े को अपनी आंखों पर रखते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं इसके अलावा भी बहुत से ऐसे उपाय हैं जिन्हें अपनाकर आप आसानी से डार्क सर्कल्स से छुटकारा पा सकते हैं. आज हम आपको कुछ ऐसे ही घरेलु नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं.
एवोकैडो त्वचा के लिए बेहतरीन फल होता है. यह फैटी एसिड, विटामिन ई, विटामिन और विटामिन बी से भरपूर होता है, जो त्वचा को जवां लुक देते हुए त्वचा में कसाव लाता है और डार्क सर्कल्स कम करता है.
टैनिक एसिड से भरपूर सेब नैचुरली स्किन कलर लाइट करता है. इसलिए इसके कंप्रेस का भी इस्तेमाल किया जा सकता है. विटामिन बी, विटामिन सी और पोटैशियम से युक्त सेब स्किन को गहराई से पोषण देता है.
सोने से पहले बादाम तेल में शहद मिलाकर आंखों के नीचे लगाएं.
नोट: ये रिसर्च के दावे पर हैं. ABP न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता. आप किसी भी सुझाव पर अमल या इलाज शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें.