HealthyLungsTips:हम सब जानते हैं कि लंग्स का स्वस्थ होना हमारी पूरी बॉडी के लिए कितनी जरूरी है. आजकल प्रदूषण,धूल-मिट्टी, स्मोकिंगऔर गलत लाइफस्टाइल की वजह से फेफड़े तेजी से कमजोर हो रहे हैं. यही वजह है कि लोग सांस लेने में तकलीफ, खांसी और बार-बार थकान जैसी समस्याओं से जूझते हैं. हालांकि कुछ घरेलू उपाय के जरिए आप लंग्स को ठीक रख सकते हैं.
डॉ. अरविन्द कुमार बताते हैं कि, अगर लोग अपने डेलीरूटीन में किचन की इन तीन चीज़ों को शामिल कर लें तो लंग्स लंबे समय तक हेल्दी और स्ट्रॉन्ग रह सकते हैं.
ये भी पढ़े- कार से सफर करते वक्त क्यों आती है उल्टी? जान लें इस दिक्कत से बचने का रामबाण उपाय
हल्दी
हल्दी को हमेशा से naturaldetoxमाना गया है. इसमें पाया जाने वाला करक्यूमिनफेफड़ों में जमा टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है. हल्दी वाला दूध या गुनगुने पानी में हल्दी पीना आपके लंग्सको बेहतर बनाता है और इंफेक्शन से भी बचाता है.
अदरक
अदरक एक पावरफुलanti-inflammatoryfoodहै. इसके नियमित सेवन से सांस लेने में आसानी होती है और अस्थमाजैसी दिक्कतों से भी राहत मिलती है. आप अदरक की चायया शहद के साथ अदरक का सेवन करके अपनेलंग्स को काफी हद तक बेहतर बना सकते हैं.
लहसुन
लहसुन को हमेशा से immunityboosterमाना गया है. इसमें पाए जाने वाले सल्फर कंपाउंड्स फेफड़ों में सूजन को कम करते हैं और बैक्टीरियलइंफेक्शन से लड़ने में मदद करते हैं. इसकेनियमित सेवन फेफड़ों के कैंसके खतरे को भी कम कर सकता है.
क्यों जरूरी है लंग्सहेल्थ पर ध्यान देना?
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग healthylifestyleपर ध्यान नहीं देते. लेकिन अगर लंग्स कमजोर हो जाएं, तो पूरा शरीर ऑक्सीजन की कमी से बीमार हो सकता है. इसलिए, प्रदूषण से बचना, धूम्रपान छोड़ना और हेल्दी खाने का ध्यान रखना बेहद जरूरी है.
आसान हेल्दीटिप्स
- रोजानाएक्सरसाइज़और प्राणायामकरें
- फास्ट फूड और तैलीय चीजों से दूरी बनाएं
- घर में ताजी हवा और वेंटिलेशपर ध्यान दें
- खूब सारा पानी पिएं ताकि टॉक्सिन्स बाहर निकलें
लंग्स की देखभाल सिर्फ दवाइयों से नहीं होती, बल्कि सही खानपान और हेल्दी आदतों से भी होती है. हल्दी, अदरक और लहसुन जैसी सामान्य सी चीजें, जो आपके किचनमें आसानी से मिल जाती हैं, आपके फेफड़ों को लंबे समय तक हेल्दी रख सकती हैं.
इसे भी पढ़ें- किन लोगों को ज्यादा परेशान करती है हवा में मौजूद मरकरी, इससे कौन-सी बीमारियां होती हैं?
Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.
