BlackPepperBenefits: कभी-कभी स्वास्थ्य के लिए जरूरी चीजें हमारे पास ही छुपी होती हैं, लेकिन हमउस पर ध्यान नहीं देते. किचन में रखे मसालों में से एक ऐसा ही खजाना है, जो विटामिन सी का पावरहाउस माना जाता है. ये सिर्फ स्वाद बढ़ाने का काम नहीं करता, बल्कि आपकी इम्यूनिटी को भी मजबूत बनाता है और कई बीमारियों से बचाने में मदद करता है. अगर आप रोजमर्रा की रूटीन में इसे सही तरीके से शामिल करें, तो इसके फायदे दोगुने हो जाते हैं.
यह मसाला कौन सा है?
हम बात कर रहे हैं काली मिर्च की, जी हां, वही छोटी-सी काली मिर्च जो आपके खाने में स्वाद बढ़ाने के लिए इस्तेमाल होती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि काली मिर्च में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है? इसके साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-बैक्टीरियल गुण भी पाए जाते हैं. यही कारण है कि इसे प्राचीन आयुर्वेदिक चिकित्सा में भी बेहद महत्व दिया गया है.
ये भी पढ़े- जब टेंशन उड़ा दे दिमाग के सारे फ्यूज, आजमाएं ये 7 टिप्स तो मन हो जाएगा शांत
काली मिर्च के स्वास्थ्य लाभ
- इम्यूनिटी बढ़ाए – विटामिन सी की मौजूदगी आपकी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करती है. सर्दी-खांसी और वायरलइन्फेक्शन से बचाव में यह बेहद उपयोगी है.
- पाचन शक्ति में सुधार – यह मसाला खाने को पचाने में मदद करता है और गैस, अपच जैसी समस्याओं को दूर करता है.
- वजन नियंत्रित करने में मददगार – काली मिर्च में पाइपरिन नामक तत्व पाया जाता है, जो मेटाबोलिज्म को बढ़ाता है और फैटबर्न करने में मदद करता है.
- त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद – विटामिन सी एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है, जिससे त्वचा में निखार आता है और बाल मजबूत बनते हैं.
इसका कैसे करें सेवन?
- खाने में डालें: रोजाना के खाने में इसे ग्राइंड करके या साबुत रूप में डाल सकते हैं. सब्ज़ियों, दाल और सूप में काली मिर्च स्वाद और सेहत दोनों बढ़ाती है.
- गर्म पानी के साथ: सुबह खाली पेट एक गिलास गर्म पानी में काली मिर्च और हल्का सा नींबू मिलाकर पीने से इम्यूनिटी मजबूत होती है.
- चाय में मिलाएं: हर्बल या ग्रीन टी में एक चुटकी काली मिर्च डालने से यह और भी असरदार हो जाती है.
ध्यान रखने योग्य बातें
- अधिक मात्रा में सेवन से पाचन संबंधी परेशानी हो सकती है, इसलिए रोजाना 1-2 ग्राम से अधिक न लें.
- यदि आपको पेट या गैस की समस्या है, तो शुरुआत में थोड़ा ही लें.
इसे भी पढ़ें- मर्द और औरतों के लिए कितना अलग होता है एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर? एक्सपर्ट से जान लें हकीकत
Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.
