✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • इलेक्शन
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

छोटे बच्चों को काजल लगाना चाहिए या नहीं, क्या कहते हैं डॉक्टर्स

Advertisement
कविता गाडरी   |  07 Mar 2026 01:37 PM (IST)

डॉक्टरों के अनुसार, यह गलत अवधारणा है कि बच्चों की आंखों में काजल लगाने से उनकी आंखें बड़ी होती है. काजल केवल आंखों के आसपास एक गहरा रंग दे देता है, जिससे आंखें थोड़ी उभरी हुई या बड़ी दिखाई देती हैं.

छोटे बच्चों को काजल लगाना चाहिए या नहीं, क्या कहते हैं डॉक्टर्स

बच्चों को काजल लगाना

भारतीय परिवारों में छोटे बच्चों की देखभाल से जुड़ी कई परंपराएं लंबे समय से चली आ रही है. इन्हीं परंपराओं में से एक परंपरा छोटे बच्चों की आंखों में काजल लगाने की भी है. अक्सर आपने भी देखा होगा कि घरों में दादी-नानी या घर के बड़े लोग मानते हैं कि काजल लगाने से बच्चे की आंखें बड़ी और सुंदर हो जाती है. कई लोग इसे नजर से बचने का तरीका भी मानते हैं, लेकिन मेडिकल साइंस इस परंपरा को सुरक्षित नहीं मानता है.

Continues below advertisement

डॉक्टर्स छोटे बच्चों की आंखों में काजल लगाने से बचने की सलाह देते हैं. दरअसल, बच्चों की आंखें बहुत नाजुक और संवेदनशील होती हैं. ऐसे में आंखों के अंदर या पलकों के पास काजल लगाने से कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं. डॉक्टरों का कहना है कि काजल लगाने से आंखों का आकार नहीं बढ़ता और न ही इससे आंखों की रोशनी बेहतर होती है. आंखों में काजल लगाना सिर्फ एकधारणा है जो लंबे समय से लोगों के बीच प्रचलित है.

ये भी पढ़ें-क्या पत्नी को माननी चाहिए पति की हर बात? हर 3 में 1 Gen Z लड़के ने भरी हामी, 29 देशों में चौंकाने वाला सर्वे

Continues below advertisement

काजल लगाने से नहीं बढ़ती आंखों की साइज डॉक्टरों के अनुसार यह गलत मानना है कि बच्चों की आंखों में काजल लगाने से उनकी आंखें बड़ी हो जाती है. काजल केवल आंखों के आसपास एक गहरा रंग दे देता है, जिससे आंखें थोड़ी उभरी हुई या बड़ी दिखाई दे सकती हैं. लेकिन वास्तव में इससे आंखों का आकार नहीं बदलता. डॉक्टरों का कहना है कि काजल और आंखों के आकार या रोशनी के बीच कोई वैज्ञानिक संबंध नहीं है. इसलिए केवल इस धारणा के आधार पर बच्चों की आंखों में काजल लगाने की सलाह नहीं दी जाती है. बच्चों की आंखों में काजल लगाने से पड़ सकता है आंखों पर असर डॉक्टरों के अनुसार, छोटे बच्चों की आंखों में काजल लगाने से जलन, खुजली, रेडनेस और एलर्जी जैसी समस्याएं हो सकती है. कई मामलों में काजल के छोटे कण आंखों के अंदर चले जाते हैं, जिससे इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है. वहीं अगर काजल पलकों के अंदर चला जाए तो इससे आंखों की ऑयल ग्लैंड बंद हो सकती है. इसके कारण आंखों में सूजन, पानी आना या दूसरी समस्याएं शुरू हो सकती है. डॉक्टरों का कहना है कि बच्चों में काजल लगाने से आंसू की नलियां भी ब्लॉक हो सकती हैं. इसके अलावा बाजार में मिलने वाले कई काजल प्रोडक्ट में लेड, कार्बन परफ्यूम और दूसरे केमिकल प्रिजर्वेटिव पाए जाते हैं. यह सारे कंपाउंड बच्चों की आंखों के लिए खतरनाक हो सकते हैं. कई मामलों में उनसे आंखों में इन्फेक्शन और जलन की समस्याएं भी देखी गई है. वहीं कई रिसर्च में भी यह बताया गया है कि काजल में मौजूद लेड शरीर में जाकर हेल्थ पर खतरनाक असर डाल सकते हैं. छोटे बच्चों में यह तंत्रिका तंत्र के विकास को भी प्रभावित कर सकता है.

ये भी पढ़ें-Vitamin Supplements: सावधान! सप्लीमेंट्स का गलत कॉम्बिनेशन खराब कर सकता है आपकी हेल्थ, जानें एक्सपर्ट की राय

Published at: 07 Mar 2026 01:37 PM (IST)
Tags:kajal for babiesshould babies wear kajalbaby eye care tipskajal side effects babies
  • हिंदी न्यूज़
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • छोटे बच्चों को काजल लगाना चाहिए या नहीं, क्या कहते हैं डॉक्टर्स
Continues below advertisement
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.