Protein Deficiency Symptoms: प्रोटीन हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बहुत जरूरी है. प्रोटीन शरीर में मसल्स, स्किन, एन्जाइम्स और हॉर्मोंस के लिए एक बिल्डिंग ब्लॉक के रूप में काम करता है. प्रोटीन से बॉडी टिश्यू का निर्माण होता है. एक रिसर्च के मुताबिक दुनिया भर में करीब 1 अरब लोग प्रोटीन की कमी से जूझ रहे हैं. बढ़ते बच्चों और बूढ़े लोगों में प्रोटीन की कमी ज्यादा पाई जाती है. प्रोटीन की कमी के बारे में कई बार लोगों को पता भी नहीं चल पाता है. शरीर में अगर बहुत ज्यादा थकान रहती है. शरीर और जोड़ों में दर्द रहता है. त्वचा रूखी और बेजान रहती है, बालों का झड़ना और नाखूनों से जुड़ी समस्या शरीर में प्रोटीन की कमी के लक्षण हैं. ऐसे में शरीर में प्रोटीन की कमी होने से काफी परेशानी हो सकती है. जानते हैं प्रोटीन की कमी होने पर क्या लक्षण नजर आते हैं.
प्रोटीन की कमी के लक्षण (Protein Deficiency Symptoms)
1- शरीर में प्रोटीन की कमी होने पर चेहरे और त्वचा पर सूजन की समस्या पैदा हो सकती है. इसके अलावा पेट में भी सूजन हो सकती है.2- प्रोटीन की कमी का असर सबसे पहले बालों पर नजर आता है. अगर आपके बाल रूखे, बेजान हो रहे हैं, बहुत ज्यादा झड़ रहे हैं तो ये प्रोटीन की कमी के संकेत हैं. 3- शरीर में प्रोटीन की कमी होने पर मांसपेशियां हड्डियों से प्रोटीन सोख लेती हैं. जिससे आपकी हड्डियां कमजोरी होने लगती हैं.4- प्रोटीन की कमी होने से मांसपेशियों कमजोर होने लगती हैं. मसल्स पेन की शिकायत हो सकती है.
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.
ये भी पढ़ें: Whey Protein: मोटापा कम करने से लेकर मसल्स को मजबूत बनाने तक, ये हैं व्हे प्रोटीन के गजब के फायदे
